खुर्शीद के बाद सिंधिया भी बोले- कांग्रेस को आत्म अवलोकन की जरूरत है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 10, 2019

ग्वालियर। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस को आत्म अवलोकन की जरूरत है और पार्टी की आज जो स्थिति है, उसका जायजा लेकर सुधार करना समय की मांग है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सफलता मिलेगी और हमारी पार्टी वहां पर सत्ता में आएगी। 

इसे भी पढ़ें: राहुल के इस्तीफे से कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ी, सलमान खुर्शीद बोले- हालात की समीक्षा हो

इसके साथ ही महाराष्ट्र विधानसभा के लिए इस महीने होने वाले चुनाव के बारे में सिंधिया ने कहा, ‘‘मेरा काम वहां स्क्रीनिंग कमेटी तक सीमित था। वहां पर वरिष्ठ नेता मल्लिकानुर्जन खड़गे के साथ प्रदेश अध्यक्ष और कई वरिष्ठ नेता हैं। सभी नेता मिलकर काम कर रहे हैं और कांग्रेस को वहां सफलता मिलेगी।’’ उल्लेखनीय है कि सिंधिया एक हफ्ते के ग्वालियर-चंबल संभाग के दौरे पर हैं और इस दौरान वे कई सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं।  वह गुरुवार से भिंड, मुरैना, श्योपुर और शिवपुरी जिले के दौरे पर रहेंगे और इस दौरान वे पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं से रूबरू होंगे। 

प्रमुख खबरें

Chennai में बनेगा देश का सबसे बड़ा AI Center, L&T को मिला 15,000 करोड़ का Mega Order

Electronics और Clean Energy को बूस्ट: Rare Earth Magnets के स्थानीय उत्पादन के लिए Indian Government का बड़ा फैसला

IPL Update: Ashwin ने CSK के Coach के लिए लिया Eoin Morgan का नाम, MS Dhoni तय करेंगे भविष्य की रणनीति

WTC Final की रेस में पिछड़ा India तो Gautam Gambhir पर उठे सवाल, बचाव में उतरे Amit Mishra ने मांगा थोड़ा और समय