UCC पर बोले सिंधिया, यह बीजेपी और संविधान का संकल्प, जो 70 साल में नहीं हो पाया वह अब हो रहा

By अंकित सिंह | Jun 29, 2023

देश में समान नागरिक संहिता को लेकर बवाल मचा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश में एक कार्यक्रम के दौरान इसके चर्चा कर दी, तब से विपक्षी दल लगातार भाजपा और नरेंद्र मोदी पर हमलावर है। इन सब के बीच भाजपा साफ तौर पर कह रही है कि समान नागरिक संहिता हमारी पार्टी का संकल्प है और इसे हम हर हाल में पूरा करेंगे। इसको लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का भी बयान आया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने साफ तौर पर कहा है कि जो 70 सालों में नहीं हुआ, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सफल हो रहा है। 

इसे भी पढ़ें: AAP-शिवसेना का समर्थन, कांग्रेस की मुखालफत, NCP का न्यूट्रल स्टैंड, एकजुट विपक्ष की कोशिशों को UCC से लगेगा बड़ा झटका?

कानून मंत्री ने क्या कहा

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि भारत के कानून आयोग ने इसे सार्वजनिक डोमेन में डाल दिया है, 13 जुलाई आखिरी तारीख है, तब तक इंतजार करना चाहिए। 


मोदी ने क्या कहा था

नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को समान नागरिक संहिता (यूसीसी) की पुरजोर वकालत करते हुए सवाल किया कि ‘‘दोहरी व्यवस्था से देश कैसे चलेगा?’’ उन्होंने साथ ही कहा कि संविधान में भी सभी नागरिकों के लिए समान अधिकार का उल्लेख है। उन्होंने कहा, ‘‘हम देख रहे हैं समान नागरिक संहिता के नाम पर लोगों को भड़काने का काम हो रहा है। एक घर में परिवार के एक सदस्य के लिए एक कानून हो, दूसरे के लिए दूसरा, तो क्या वह परिवार चल पाएगा। फिर ऐसी दोहरी व्यवस्था से देश कैसे चल पाएगा? हमें याद रखना है कि भारत के संविधान में भी नागरिकों के समान अधिकार की बात कही गई है।’’ उन्होंने कहा, ये लोग (विपक्ष) हम पर आरोप लगाते हैं लेकिन हकीकत यह है कि वे मुसलमान, मुसलमान करते हैं। अगर वे वास्तव में मुसलमानों के हित में (काम) कर रहे होते, तो मुस्लिम परिवार शिक्षा और नौकरियों में पीछे नहीं होते।” 

प्रमुख खबरें

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा