SCO Summit: चीन और रूस के विदेश मंत्रियों के साथ एस जयशंकर ने की द्विपक्षीय बैठक, जानें क्या कहा

By अंकित सिंह | May 04, 2023

गोवा में एससीओ की बैठक हो रही है। बैठक से इतर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गोवा के बेनौलिम में चीनी विदेश मंत्री छिन कांग से द्विपक्षीय वार्ता की। इसके साथ ही उन्होंने रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ भी द्विपक्षीय बैठक की। जयशंकर ने चीनी समकक्ष के साथ वार्ता को लेकर एक ट्वीट किया। अपने ट्वीट में उन्होंने कहा कि बकाया मुद्दों के समाधान, सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति सुनिश्चित करने पर ध्यान पर बाद हुई है। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि हमारे द्विपक्षीय संबंधों पर चीन के स्टेट काउंसिलर और एफएम किन गैंग के साथ विस्तृत चर्चा हुई। बकाया मुद्दों को हल करने और सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित है। एससीओ, जी20 और ब्रिक्स पर भी चर्चा की।

चीन के विदेश मंत्री के साथ एस जयशंकर की द्विपक्षीय बैठक ऐसे समय में हुई है जब दोनों देशों के बीच सीम में तनाव जारी है। इससे पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत यह सुनिश्चित करना चाहता है कि विशिष्टता की मांग किए बिना सभी देशों के साथ उसके संबंध बढ़ते रहें। उन्होंने कहा कि हालांकि, चीन द्वारा सीमा प्रबंधन समझौतों का उल्लंघन किए जाने के परिणामस्वरूप बीजिंग के साथ भारत के ‘‘असामान्य’’ प्रकृति के संबंधों के कारण वह एक अलग श्रेणी में आता है।

इसे भी पढ़ें: रूस, चीन, पाकिस्तान समेत 8 सदस्य देशों के विदेश मंत्री मेहमान, जयशंकर मेजबान, SCO की बैठक का क्या रहेगा एजेंडा?

भारत ने पिछले सप्ताह एससीओ रक्षा मंत्री स्तरीय बैठक की मेजबानी की थी। भारत, रूस, चीन और शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के अन्य सदस्य देशों ने शुक्रवार को नयी दिल्ली द्वारा आयोजित इस बैठक में क्षेत्रीय सुरक्षा चुनौतियों और उससे संबंधित मुद्दों पर चर्चा की थी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने चीनी समकक्ष ली शांगफू से मुलाकात में उन्हें स्पष्ट संदेश देते हुए कहा था कि मौजूदा सीमा समझौतों का चीन द्वारा उल्लंघन करने से दोनों देशों के बीच संबंधों की संपूर्ण बुनियाद को नुकसान पहुंचा है और वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर सभी मुद्दों का समाधान मौजूदा द्विपक्षीय समझौतों के अनुरूप निकाला जाना चाहिए। 

प्रमुख खबरें

Dhurandhar The Revenge ने मारी ग्लोबल छलांग! Grammy Awards की दौड़ में शामिल हुआ फिल्म का संगीत, जानें कौन-कौन से गाने हैं रेस में

Ind vs WI: तीसरे T20 मैच में इंदौर के Holkar Stadium पर फिर बन सकते हैं बड़े रन

6 महीने के अंदर गिर जाएगी मोदी सरकार, CJP प्रोटेस्ट के बीच संजय राउत का दावा, बड़ी राजनीतिक उथल-पुथल होने वाली है

चेन्नई में Congress के छात्रों की गूंज अभियान के छठे चरण में शामिल होंगे Rahul Gandhi