पाक विमान दुर्घटना में झुलसी 13 वर्षीय किशोरी ने अस्पताल में तोड़ा दम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 02, 2020

कराची। पाकिस्तान के कराची में विमान दुर्घटना में गंभीर रूप से झुलसी 13 वर्षीय किशोरी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मंगलवार को मीडिया में आई खबर में यह जानकारी दी गई है। इसके साथ ही इस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 98 हो गई है। 22 मई को 99 यात्रियों को लेकर लाहौर से रवाना हुई पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) की पीके-8303 उड़ान कराची स्थित मॉडल कॉलोनी के रिहाइशी इलाके जिन्ना गार्डन में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें 97 यात्रियों ने दम तोड़ दिया था। दो यात्री बच गए थे।

डॉन समाचार पत्र की खबर के अनुसार, नाहिदा अपनी दो बहनों अजीजा (20) और माहिरा (18) के साथ मॉडल कॉलोनी में घरेलू सहायिका के तौर पर काम करती थी। जब विमान हादसा हुआ तब वे रोजाना की तरह घर की सफाई कर रही थीं। वे दुर्घटना में बुरी तरह झुलस गई थीं।

प्रमुख खबरें

Noida Authority ने Sector 150 स्पोर्ट्स सिटी का रिवाइज्ड प्लान स्वीकारा, 4 प्रोजेक्ट्स को मिला OC

Zoho प्रमुख Sridhar Vembu ने भारतीय IT प्रोफेश्‍नल्स से की अपील, US छोड़ भारत लौटकर बनाएं देश

Delhi Police ने कॉजपा प्रदर्शन रोका, राजधानी की 30 सड़कों पर Traffic डायवर्जन

गृह मंत्रालय से मंजूरी के बाद ही शुरू होंगी Satcom सेवाएं, सिंधिया ने दी जानकारी