क्रिकेट जगत का यह खिलाड़ी भी हुआ कोरोना वायरस का शिकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 21, 2020

लंदन। स्काटलैंड के पाकिस्तानी मूल के क्रिकेटर माजिद हक को कोरोना वायरस का पाजीटिव पाया गया है लेकिन वह इससे उबर रहे हैं। स्काटलैंड के लिये 2006 से 2015 तक 54 वनडे और 24 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले आफ स्पिनर हक ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की।

 इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस के संकट के बावजूद ऑस्ट्रेलिया में खेले गये मैच

37 साल के इस खिलाड़ी का ग्लास्गो में रॉयल एलेक्सांद्रा अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘कोरोना वायरस का पाजीटिव पाये जाने के बाद आज संभवत: घर लौट सकता हूं। अस्पताल में स्टाफ और ठीक होने का संदेश भेजने वालों का शुक्रिया। जल्द ही स्वस्थ होकर लौटूंगा। ’’ स्काटलैंड में गुरूवार को 266 मामलों की पुष्टि हुई थी।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Hardik Pandya से मिलने का सपना, टी20 वर्ल्ड कप में इटली के ऑलराउंडर थॉमस ड्राका की बड़ी उम्मीद

Premier League: Liverpool के खिलाफ फैसले पर भड़के हालैंड, VAR विवाद के बीच मैनचेस्टर सिटी की बड़ी जीत

Kylian Mbappe का फिर चला जादू, Valencia के खिलाफ गोल दागकर Real Madrid को दिलाई शानदार जीत

Olympic हादसे के बाद लिंडसे वॉन के लिए राफेल नडाल का भावुक संदेश, खेल जगत में चिंता