टीकाकरण अभियान: कोवैक्सीन के परीक्षण के लिए पटना एम्स में बच्चों की जांच शुरू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 08, 2021

पटना। कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए कोवैक्सीन के टीकों के बच्चों में परीक्षण के लिए, यहां के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में छह से12 वर्ष के बच्चों की जांच शुरू हो गई। पटना एम्स के कोविड-19 प्रभारी डॉक्टर संजीव कुमार ने बुधवार को बताया कि शिशु रोग विशेषज्ञों ने छह से 12 वर्ष के बच्चों की विभिन्न जांचे शुरू कर दी हैं। टीके के परीक्षण के लिए 50 से अधिक बच्चों का अबतक पंजीकरण हो चुका है और शीघ्र ही कोवैक्सीन का क्लिनिकल ट्रायल शुरू कर दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि 12से 17 वर्ष की उम्र तक के 87 बच्चों ने क्लिनिकल ट्रायल के लिए पंजीकरण कराया था, एक जून से यह प्रक्रिया शुरू हो गई।

प्रमुख खबरें

Hormuz Strait पर Iran नरम पड़ा, USA-Israel को छोड़ दुनिया के लिए खोला रास्ता

Janhvi Kapoor ने छोड़ा Dharma का साथ, Karan Johar बोले- एजेंसी छोड़ने वालों के साथ भी काम करूंगा

Jammu University में Jinnah पर संग्राम, ABVP का सवाल- बंटवारे के गुनहगार सिलेबस में क्यों?

जहां बसते हैं 7500 भारतीय, Israel के उस Dimona शहर पर Iran का Missile हमला, हर तरफ तबाही