Uttarakhand Rain Havoc | उत्तराखंड में बादल फटने और भूस्खलन से पांच लोगों की मौत, बारिश से तबाह हुए कई स्थानों पर मलबे में फंसे लोगों की तलाश शुरू

By रेनू तिवारी | Aug 30, 2025

अधिकारियों ने बताया, "शुक्रवार तड़के उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं ने तबाही मचा दी, जिससे भूस्खलन हुआ और लगभग 30-40 परिवार मलबे के ढेर में दब गए और घर क्षतिग्रस्त हो गए।" चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी और बागेश्वर जिलों में इस प्राकृतिक आपदा का सबसे ज़्यादा असर पड़ा, जो 23 अगस्त को थराली आपदा के तुरंत बाद आई।

उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं के कारण तबाही मचने के एक दिन बाद शनिवार को सुबह होते ही बचावकर्मी लापता लोगों की तलाश में जुट गए। शुक्रवार तड़के चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और टिहरी जिलों में भारी बारिश, भूस्खलन और बादल फटने से छह लोगों की मौत हो गई और 11 लापता हो गए। टूटी सड़कों के कारण शुक्रवार को राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) और जिला आपदा प्रतिक्रिया बल (डीडीआरएफ) के कर्मियों के दलों को प्रभावित इलाकों में पहुंचने में देर हुई।

इसे भी पढ़ें: Maratha Reservation Protest | 'हम सिर्फ आरक्षण चाहते हैं, सरकार मराठा समुदाय के धैर्य की परीक्षा न ले' मनोज जरांगे की चेतावनी

हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को चमोली और रुद्रप्रयाग में मौसम में सुधार होने के साथ ही खोज एवं बचाव कार्यों में तेजी आने की संभावना है। चेनागाड़ बाजार क्षेत्र में घुटनों तक मलबा इकट्ठा हो गया है, जहां आपदा में 10 से ज्यादा दुकानें और ढाबे पूरी तरह बह गए। सड़कें भी टूट गई हैं। रुद्रप्रयाग के जिला मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन ने कहा, हमारा ध्यान प्रभावित क्षेत्र तक सड़क मार्ग बहाल करने पर है ताकि मलबा हटाने के लिए भारी मशीनें वहां भेजी जा सकें।

इसे भी पढ़ें: Guru Randhawa Birthday: लगातार फ्लॉप के बाद एक गाने से स्टार सिंगर बनें गुरु रंधावा, आज मना रहे 36वां जन्मदिन

उन्होंने कहा कि भारी मशीनरी के अभाव में मलबे में फंसे लोगों तक पहुंचना बहुत मुश्किल होगा। रुद्रप्रयाग के बारिश से तबाह हुए इलाकों में आठ लोग लापता बताए जा रहे हैं, जबकि बागेश्वर जिले में तीन लोगों का पता नहीं चल पाया है। चमोली, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिलों में शुक्रवार को पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि देहरादून में एक नदी से 10 साल के लड़के का शव बरामद किया गया।

प्रमुख खबरें

Cabinet ने Lithium और Nickel प्रोसेसिंग के लिए 2,814 करोड़ रुपये की योजना मंजूर की

Diwali पर Festive Food Anxiety से बचें, Blood Sugar कंट्रोल रखने के आसान तरीके

Kanika Kapoor का बड़ा फैसला, पति Gautam Hathiramani से शादी के चार साल बाद हुईं अलग

दिल्ली में BS-4 वाहनों पर पाबंदी के बाद NCR में CNG kit लगवाने की मांग 50% बढ़ी