Guru Randhawa Birthday: लगातार फ्लॉप के बाद एक गाने से स्टार सिंगर बनें गुरु रंधावा, आज मना रहे 36वां जन्मदिन

Guru Randhawa Birthday
Instagram

बेहतरीन पार्टी सॉन्ग्स और अपने गुड लुक्स के लिए फेमस सिंगर गुरु रंधावा आज यानी की 30 अगस्त को अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। सिंगर ने पंजाबी से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक में अपनी अलग पहचान बनाई है।

बेहतरीन पार्टी सॉन्ग्स और अपने गुड लुक्स के लिए फेमस सिंगर गुरु रंधावा आज यानी की 30 अगस्त को अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। सिंगर ने पंजाबी से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक में अपनी अलग पहचान बनाई है। उनका हर एक गाना खूब सुर्खियां बटोरता है। हालांकि अपने करियर की शुरूआत में गुरु रंधावा को असफलता मिली थी। लेकिन सिंगर ने हार नहीं मानी और लगातार आगे बढ़ते रहे। गुरु रंधावा अब तक कई हिट गाने दे चुके हैं। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर सिंगर गुरु रंधावा के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

जन्म और परिवार

पंजाब के गुरदासपुर जिले में 30 अगस्त 1991 को गुरु रंधावा का जन्म हुआ था। इनका पूरा नाम गुरुशरणजोत सिंह रंधावा है। इन्होंने दिल्ली से एमबीए की पढ़ाई पूरी की। फिर उन्होंने बतौर स्टेज शो और पार्टियों में भी गाने से शुरूआत की थी। लेकिन सही मायने में देखा जाए, तो साल 2012 में सिंगर के करियर की नींव रखी थी। जब उनका पहला गाना 'सेम गर्ल' लॉन्च हुआ था। हालांकि यह गाना हिट नहीं हुआ। लेकिन पहली असफलता के बाद भी गुरु ने हिम्मत नहीं हारी।

सिंगिंग करियर

फिर साल 2013 में गुरु रंधावा अपना दूसरा गाना लेकर आए। इस बार उन्होंने खुद की एलबम लॉन्च करने का फैसला किया। उनकी पहली एलबम का नाम 'पैग वन' था। इसके बाद उन्होंने खुद के कई गाने रिलीज किए, लेकिन यह गाने ज्यादा हिट नहीं हुए कि वह करियर के शिखर तक पहुंच सके। बताया जाता है कि गुरु रंधावा के भाई ने इस एल्बम को लांच करवाने में आर्थिक मदद की थी।

शुरूआत में गुरु रंधावा का संघर्ष करीब 2 साल तक चलता रहा। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड की एक फेमस म्यूजिक कंपनी के साथ जाने माने रैपर बोहेमिया संग गाना किया। इस गाने का नाम 'पटोला' था। इस गाने से रातों-रात गुरु रंधावा का करियर पटरी पर आ गया। यह गाना बेहद पॉपुलर हुआ औऱ गुरु भी रातों-रात स्टार बन गए। साल 2015 में यह गाना रिलीज हुआ था और इस ट्रैक को बेस्ट पंजाबी सॉन्ग का खिताब भी मिल चुका है। आज भी यह गाना लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है।

'पटोला' हिट होने के बाद गुरु रंधावा को पीछे मुड़कर देखने की जरूरत नहीं पड़ी। वह लगातार एक के बाद एक सफलता की सीढ़ियां चढ़ते चले गए। उन्होंने पंजाबी गानों के साथ कई हिंदी फिल्मों के गाने भी गाए हैं। जोकि हिट सॉन्ग रहे हैं। गुरु रंधावा ने पटोला, हाई रेटेड गबरू, कुछ तो मुझ में कमी थी, दारु वरगी, रात कमल है और बन जा रानी सहित कई सुपरहिट गानों को अपनी आवाज दी है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़