मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास की तलाश में कई जगह छापेमारी, आखिर क्या है पूरा मामला?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 27, 2022

लखनऊ। बाहुबली पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी ने हथियार लाइसेंस मामले में यहां विशेष एमपी-एमएलए अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की। विशेष न्यायाधीश हरवंश नारायण ने याचिका पर सुनवाई के लिए दो अगस्त की तारीख निर्धारित की। इससे पहले एमपी-एमएलए अदालत के विशेष मजिस्ट्रेट ने अब्बास के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था और महानगर पुलिस थाने के निरीक्षक को उसे गिरफ्तार कर 27 जुलाई तक अदालत के समक्ष पेश करने का निर्देश दिया था।

इसे भी पढ़ें: विपक्षी सांसदों के निलंबन पर ओ ब्रायन ने कहा- शायद एक और धरने का समय आ गया है

प्राथमिकी में आरोप लगाया गया था कि अब्बास ने लखनऊ से बंदूक का लाइसेंस प्राप्त किया था और बाद में उसने इसे दिल्ली स्थानांतरित कर दिया, जहां उसने बदले हुए पते पर यह कहते हुए कई हथियार खरीदे कि वह एक प्रसिद्ध शूटर है। वर्तमान में अब्बास अंसारी मऊ विधानसभा क्षेत्र से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायक हैं।

प्रमुख खबरें

France Social Media Ban: 15 साल से कम उम्र के बच्चों पर पाबंदी, President Macron का ऐतिहासिक फैसला

US-China Relations में सुधार की उम्मीद: Marco Rubio बोले- Xi Jinping की यात्रा से सुलझेंगे आपसी मतभेद

David Warner ने Drink Driving Case में स्वीकार किया अपना जुर्म, 18 August को कोर्ट सुनाएगी अंतिम सजा

Hanuma Vihari ने Shubman Gill की Captaincy पर उठाए सवाल, Kuldeep Yadav को बाहर रखना बताया बड़ी गलती