सिएटल में एक क्रेन के गिरने से 4 लोगों की मौत, 8 घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 28, 2019

सिएटल। सिएटल में व्यवसायिक स्थल पर शनिवार को निर्माण कार्य में लगी एक क्रेन गिरने से चार लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। सिएटल के अग्निशमन विभाग ने बताया कि दमकल विभाग के मौके पर पहुंचने से पहले ही उन चारों की मौत हो गई थी। क्रेन गिरने से पांच कारें उसके नीचे दब गईं।

विभाग ने बताया कि तीन लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। दोपहर करीब तीन बजे के बाद मर्सर स्ट्रीट और फेयरव्यू एवेन्यू के चौराहे पर इंटरस्टेट5 के पास क्रेन गिर गई थी। ‘द सिएटल टाइम्स’ ने अपनी रिपोर्ट में घटनास्थल के पास ही एक इमारत में काम करने वाली बायोटेक शोधकर्ता एस्थर नेल्सन के हवाले से बताया कि हवा बहुत तेज चल रही थी। ऐसा प्रतीत होता है कि क्रेन बीच से टूट गई है।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह