SEBI का एसएमई आईपीओ के लिए न्यूनतम निवेश सीमा बढ़ाकर चार लाख रुपये करने का प्रस्ताव

By Prabhasakshi News Desk | Nov 20, 2024

नयी दिल्ली । बाजार नियामक सेबी ने एसएमई (लघु एवं मझोले उद्यम) आईपीओ के लिए आवेदन को लेकर न्यूनतम निवेश सीमा चार लाख रुपये तक करने का प्रस्ताव किया। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि केवल पर्याप्त जोखिम लेने तथा निवेश की क्षमता वाले निवेशक ही आवेदन कर सकें। यह कदम एसएमई निर्गम में तेज वृद्धि के बाद उठाया गया है। इन निर्गमों में निवेशकों की अच्छी-खासी भागीदारी रही है। एसएमई निर्गम में वृद्धि के साथ, ऐसी पेशकशों में निवेशकों की भागीदारी भी काफी बढ़ गई है।

इससे यह सुनिश्चित होगा कि केवल जोखिम लेने की क्षमता और जानकारी रखने वाले निवेशक ही एसएमई आईपीओ में आवेदन करें। उच्च निवेश सीमा छोटे निवेशकों की भागीदारी को कम करेगी और जोखिम लेने की क्षमता वाले निवेशकों को आकर्षित करेगी। इससे एसएमई खंड को लेकर भरोसा बढ़ेगा। एक अन्य प्रस्ताव में निवेश सीमा एक लाख रुपये से बढ़ाकर चार लाख रुपये प्रति आवेदन करने का सुझाव दिया गया है। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने इस बारे में लोगों से चार दिसंबर तक सुझाव देने को कहा है।

प्रमुख खबरें

PM Modi Paris Visit | प्रधानमंत्री मोदी पेरिस पहुंचे, वैश्विक प्रगति के लिए भारत-फ्रांस की साझेदारी को अहम बताया

India के Service Export की बड़ी छलांग, Commerce Ministry के आंकड़ों में हिस्सेदारी 48% के पार

IDBI Bank के Disinvestment की खबर से रॉकेट बना शेयर, निवेशकों की एक दिन में बंपर कमाई

Adam Zampa का स्पेशल 150, Australia ने पहले T20 में Bangladesh को दी करारी शिकस्त