SEBI ने रवि किरण रियल्टी इंडिया, प्रवर्तकों की संपत्तियां बेचीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 18, 2022

नयी दिल्ली, भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने निवेशकों के पैसे की वसूली के लिए ऑनलाइन नीलामी के जरिये रवि किरण रियल्टी इंडिया लिमिटेड और उसके प्रवर्तकों से संबंधित संपत्तियों को 1.66 करोड़ रुपये में बेच दिया है। सेबी ने एक नोटिस में कहा कि पश्चिम बंगाल में स्थित इसकी तीन संपत्तियों को विशोधन डेवलपर्स को बेचा गया है।

कंपनी ने सार्वजनिक निर्गम मानदंडों का पालन किए बिना 1,176 लोगों को विमोचन योग्य तरजीही शेयर (आरपीएस) जारी करके धन जुटाया था। मानदंडों के तहत कंपनी को अपनी प्रतिभूतियों को मान्यता प्राप्त बाजार में सूचीबद्ध करना आवश्यक था क्योंकि शेयर 50 से अधिक व्यक्तियों को जारी किए गए थे। अन्य बातों के अलावा, एक विवरणिका दाखिल करना भी आवश्यक था, जो वह करने में विफल रही।

मार्च, 2016 में सेबी ने कंपनी को निवेशकों का पैसा वापस करने का आदेश दिया था। हालांकि, वह ऐसा करने में विफल रही और इसके बाद नियामक ने कंपनी और उसके प्रवर्तकों या निदेशकों के खिलाफ वसूली की प्रक्रिया शुरू की।

प्रमुख खबरें

Odisha Heavy Rain: मौसम विभाग ने 16 जिलों में जारी किया अलर्ट, स्कूल बंद

Karti Chidambaram ने Vijay के PM बनने के सपने को नकारा, बोले- फैन क्लब से नहीं बनती सरकार, 272 सीटें जरूरी

Chai Par Sameeksha: नई टीम से Gen Z को साधेगी BJP, क्या Vande Mataram को लेकर बैकफुट पर है Congress?

Gurugram में Rain से थमी वाहनों की रफ्तार, Expressway समेत कई प्रमुख सड़कें जलमग्न