सेबी शारदा समूह की संपत्तियों की एक नवंबर को करेगा नीलामी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 30, 2022

नयी दिल्ली। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) शारदा समूह की 69 संपत्तियों की एक नवंबर को 30 करोड़ रुपये के आरक्षित मूल्य पर नीलामी करेगा। बाजार नियामक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। समूह ने जनता से गैरकानूनी योजनाओं के जरिये जो धन जुटाया था उसे वसूलने के लिए सेबी यह नीलामी करने जा रहा है। सेबी ने एक नोटिस में कहा कि नीलामी एक नवंबर, 2022 को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे के बीच होगी। जिन संपत्तियों को नीलामी में रखा जाएगा वे पश्चिम बंगाल में स्थित भूखंड हैं। 

इसे भी पढ़ें: सेबी प्रमुख ने कहा कारोबार के ऐसे किसी तरीके की इजाजत नहीं दे सकते जिसका सत्यापन न हो सके

इनके लिए 30 करोड़ रुपये का आरक्षित मूल्य निर्धारित किया गया है। दरअसल कलकत्ता उच्च न्यायालय ने जून में दिए आदेश में कहा था कि सेबी शारदा समूह की कंपनियों की संपत्तियों की नीलामी की प्रक्रिया को आगे बढ़ा सकता है। इस प्रक्रिया को तीन महीने के भीतर पूरा करने का निर्देश था। शारदा समूह 239 से अधिक निजी कंपनियों का संघ है। इसने पश्चिम बंगाल, असम और ओडिशा में कथित चिटफंड योजनाएं चलाकर 17 लाख जमाकर्ताओं से 4,000 करोड़ रुपये जुटाए थे। अप्रैल, 2013 में यह समूह बंद हो गया।

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana