Amarnath Yatra | अमरनाथ के दर्शन के लिए 4400 से अधिक श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था जम्मू शिविर से कश्मीर रवाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 01, 2023

जम्मू। वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए 4,400 से अधिक तीर्थयात्रियों का दूसरा जत्था यहां के भगवती नगर आधार शिविर से शनिवार को रवाना हुआ। अधिकारियों ने बताया कि तीर्थयात्री सुबह 188 वाहनों में आधार शिविर से रवाना हुए और इसके साथ ही जम्मू आधार शिविर से अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना होने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या 7,904 हो गई है। उन्होंने कहा कि 2,733 श्रद्धालु 94 वाहनों में सुबह चार बजकर 50 मिनट पर पहलगाम के लिए रवाना हुए, जबकि 1,683 तीर्थयात्री 92 वाहनों में लगभग एक घंटे पहले बालटाल आधार शिविर के लिए रवाना हुए।

इसे भी पढ़ें: चीन से हाथ मिलाने जा रहे पीएम मोदी के ये दोस्त, इजराइल ने बाइडेन प्रशासन से बदला लेने के लिए उठाया ये कदम?

यात्रा में शामिल राजस्थान के सुरेंद्र जोशी (62)ने कहा, ‘‘ हम अमरनाथ के लिए यात्रा प्रारंभ करके बेहद प्रसन्न हैं। मैं हमेशा से हिम शिवलिंग के दर्शन करना चाहता था।’’ भगवती नगर आधार शिविर के आसपास बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जम्मू में 33 आवास केंद्र स्थापित किए गए हैं और श्रद्धालुओं को रेडियो फ्रीक्वेंसी पहचान (आरएफआईडी) टैग जारी किए जा रहे हैं। यात्रा पर जाने के इच्छुक लोगों को पंजीकरण कराने के लिए पांच काउंटर बनाए गए हैं और अब तक 3.5 लाख से ज्यादा लोग ऑनलाइन पंजीकरण करा चुके हैं।

प्रमुख खबरें

Ketan Agarwal Murder Case | पासपोर्ट गायब होने से पहले कैब में क्या हुआ था? ड्राइवर ने खोले मंगेतर सिया के खौफनाक राज

Ram Mandir Donation Theft Investigation | जांच में आई तेजी, चंपत राय और अनिल मिश्रा समेत कई दिग्गजों को नोटिस भेज सकती है पुलिस

Assam Floods | धेमाजी में बाढ़ का तांडव, सीएम हिमंत विश्व शर्मा ने झोंकी पूरी ताकत, रेलवे पुल क्षतिग्रस्त होने से ट्रेनें ठप

दुनिया की चुनौतियों का समाधान भारत की समग्र दृष्टि में निहित, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत