विमान का संचालन कर रहे भारतीय सैन्यकर्मियों का दूसरा समूह Maldives से रवाना : राष्ट्रपति Muizzu

By Prabhasakshi News Desk | Apr 15, 2024

माले । मालदीव को भारत द्वारा उपहार में दिए गए विमान के संचालन के लिए तैनात भारतीय सैन्यकर्मियों का दूसरा समूह राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की मांग के अनुसार द्वीप राष्ट्र से रवाना हो गया है। एक मीडिया रिपोर्ट में रविवार को यह जानकारी दी गई। ‘अधाधु डॉट कॉम’ समाचार पोर्टल की खबर के अनुसार, नौ अप्रैल को मालदीव से रवाना होने वाले भारतीय सैन्य कर्मियों के दूसरे समूह में वे भारतीय सैनिक थे जो डोर्नियर विमान का संचालन कर रहे थे। पहले यह माना जा रहा था कि द्वीप राष्ट्र से रवाना होने वाले भारतीय सैन्यकर्मी एक हेलीकॉप्टर का संचालन कर रहे थे। 

मालदीव सरकार ने देश से भारतीय सैन्य कर्मियों की हालिया रवानगी पर आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी है। मुइज्जू ने अपने देश से भारतीय सैन्य कर्मियों के पहले समूह की वापसी के लिए 10 मार्च की समय सीमा तय की थी। मालदीव और भारत के बीच फरवरी में हुए समझौते के तहत, नयी दिल्ली ने देश द्वारा उपहार में दिए गए सैन्य विमानों के संचालन की देखरेख के लिए मालदीव में तैनात भारतीय सैन्य कर्मियों के स्थान पर भारत से प्रशिक्षित नागरिकों की तैनाती पर सहमति जताई थी। 

मुइज्जू ने कहा, ‘‘एक ही प्लेटफार्म बचा है। जैसा कि दोनों देशों ने पहले ही हस्ताक्षर कर दिए हैं, उन्हें (बाकी भारतीय सैन्य कर्मियों को) भी 10 मई से पहले वापस बुला लिया जाएगा। वे चले जायेंगे।’’ मालदीव सरकार के अनुसार, 88 भारतीय सैनिक मालदीव में एक हेलीकॉप्टर और एक डोर्नियर विमान को संचालित करने के लिए तैनात थे। भारतीय सैनिकों का पहला समूह 11 मार्च को मालदीव से रवाना हुआ था।

प्रमुख खबरें

BJYM ने शुरू किया देशव्यापी युवा संपर्क अभियान, 30 नवंबर तक चलेगा कार्यक्रम

PM Modi पर Mallikarjun Kharge के बयान के विरोध में BJP का देशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान

गैंगस्टर Himanshu Bhau अमेरिका में हिरासत में, प्रत्यर्पण की तैयारी में जुटी Haryana Police

रीवा में प्रस्तावित परमाणु बिजलीघर का विरोध, Umang Singhar ने दिया ग्रामीणों को समर्थन