कांग्रेस उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी, शिंदे, राज बब्बर और प्रिया दत्त को टिकट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 13, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार को पार्टी उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। इसमें उत्तर प्रदेश की 16 और महाराष्ट्र की पांच सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की गई है।

पार्टी की ओर से जारी सूची में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे, श्रीप्रकाश जायसवाल तथा मिलिंद देवड़ा, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज बब्बर, पूर्व सांसद प्रिया दत्त, संजय सिंह और किसान कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले के नाम शामिल हैं।

कांग्रेस ने हाल ही में उत्तर प्रदेश 11 और गुजरात की चार सीटों के लिए लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा की थी। पहली सूची में संप्रग प्रमुख सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नाम थे।

इसे भी पढ़ें: महागठबंधन में दरार, कांग्रेस बोली- हम किसी के भी मोहताज नहीं हैं

इस तरह से पार्टी उत्तर प्रदेश में अब तक 27 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।

प्रमुख खबरें

Silver Hallmarking में भारी उछाल: देशभर में नए केंद्रों के साथ Bureau of Indian Standards करेगा बड़ा विस्तार

Income Tax अलर्ट: REIT-InvIT से होने वाली कमाई पर बदल गए नियम, ITR फाइलिंग में रखें खास ध्यान

Global Oil Crisis: होर्मुज संकट से $84 के पार पहुंचा Brent Crude, ईरान-अमेरिका में बढ़ी तकरार

India Neighborhood First policy: बांग्लादेश से लेकर नेपाल तक भारत का बड़ा गेम, पलटा पासा !