मोहाली में 24 घंटे के भीतर दूसरा बड़ा धमाका, इंटेलिजेंस ऑफिस के बाहर हुआ ब्लास्ट

By अभिनय आकाश | May 10, 2022

पंजाब के मोहाली में बीती रात को इंटेलिजेंस ऑफिस के बाहर धमाके के  बाद आज फिर एक और धमाके की खबर सामने आई है। दूसरे धमाके से हड़कंप मच गया है। इंटेलिजेंस ऑफिस के बाहर ये धमाका हुआ है। इसके बारे में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

सीएम ने कहा- माहौल खराब करने वालों को कड़ी सजा दी जाएगी

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि मोहाली में पंजाब पुलिस की खुफिया इकाई के मुख्यालय में धमाका करके राज्य में माहौल खराब करने वालों को ‘‘कड़ी से कड़ी’’ सजा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। न ने बैठक के बाद कहा, ‘‘ माहोली में कल हुई घटना के सिलसिले में मैंने डीजीपी और खुफिया इकाई के अधिकारियों के साथ बैठक की। सभी तथ्य सामने आ रहे हैं। कुछ गिरफ्तारियां की गई हैं और अन्य कुछ लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ मैं कहना चाहता हूं कि जो कोई भी पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश करेगा उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी, जिसे आने वाली पीढ़ियां भी याद रखेंगी। 

प्रमुख खबरें

Samrat Choudhary ने विकसित भारत संकल्प सभा में गिनाईं केंद्र और Bihar सरकार की योजनाएं

Dehradun में BJP पार्षद के घर चोरी मामले में नौकर का साथी गिरफ्तार

Rajasthan Panchayat Raj Polls में Congress उतारेगी शीर्ष नेतृत्व, तय हुई प्रचार रणनीति

Bihar में Rooftop Solar उपभोक्ताओं की बची बिजली खरीदेगी सरकार BERC को भेजा प्रस्ताव