मध्य प्रदेश में कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण का दूसरा चरण सोमवार से हुआ शुरू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 01, 2021

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण का दूसरा चरण सोमवार से शुरू हो गया। टीकाकरण के इस चरण के तहत वरिष्ठ नागरिकों और गंभीर बीमारी से पीड़ित 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को टीके की खुराक दी जायेगी। भोपाल के सरकारी गांधी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग की उपस्थिति में टीकाकरण की शुरुआत हुई। जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने सोमवार को गांधी मेडिकल कॉलेज के कोविड-19 टीकाकरण केन्द्र में पहुंचकर टीकाकरण अभियान का जायजा लिया।

इसे भी पढ़ें: ममता दीदी के कैंपेन का जिम्मा संभाल रहे PK बने कैप्टन के प्रधान सलाहकार

कोविड-19 टीके को लेकर फैली भ्रांतियों को सिरे से खारिज करते हुए जैन ने कहा, बतौर जागरूक नागरिक हमें टीकाकरण को लेकर सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए और सभी पात्र लोगों को टीका लगवाना चाहिए। चश्मदीदों ने बताया कि इन अस्पतालों में सोमवार सुबह जुटे कई वरिष्ठ नागरिकों ने बताया कि उन्हें टीकाकरण के लिए ऑनलाइन पंजीयन कराने में समस्या आई। अस्पताल के कुछ कर्मचारी इस पंजीयन में उनकी मदद करते भी देखे गए। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मध्यप्रदेश में रविवार को कोविड-19 के 363 नए मामले आये। इससे राज्य में संक्रमितों की संख्या अब तक 2,61,766 हो गयी है और संक्रमण से 3,864 लोगों की मौत हो चुकी है। अधिकारी ने बताया कि रविवार को प्रदेश के कुल 25 जिलों में से 16 जिलों में कोविड-19 का कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

प्रमुख खबरें

दिल्ली पुलिस ने INDIA ब्लॉक के विरोध प्रदर्शन को लेकर चार FIR दर्ज कीं, BNSS की धारा 163 के कथित उल्लंघन का हवाला दिया

Ballia murder case: रोहित पांडेय हत्याकांड में चार दोषियों को उम्रकैद, 1.85 लाख जुर्माना

Garba Look: चनिया-चोली नहीं है तो Skirt और Crop Top से ऐसे पाएं परफेक्ट एथनिक लुक

Pakistan के पंजाब में Rehman Baba Express बेपटरी, 5 यात्रियों की मौत और 30 घायल