By अनन्या मिश्रा | Oct 30, 2025
कई बार ऐसा होता है कि जाने-अंजाने में खाना बनाते समय बर्तन जल जाते हैं। इन जले हुए बर्तनों को साफ करना काफी मुश्किल काम लगता है। डिटर्जेंट और स्क्रब से भी जले हुए बर्तन आसानी से नहीं साफ होते हैं। ऐसे में अगर आपसे भी खाना बनाते समय बर्तन जल जाते हैं, जिनको साफ करना मुश्किल होता है, तो अब इन बर्तनों को आप चुटकियों में साफ कर सकती हैं। वह भी बिना ज्यादा मेहनत के इन बर्तनों को नए जैसे चमकदार बना सकती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको 3 ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको अपनाकर आप किचन के जले हुए बर्तनों को आसानी से नए जैसे चमका सकती हैं।
बर्तनों को साफ करने के लिए बेकिंग सोडा भी मददगार होता है। अगर जले हुए बर्तन साफ नहीं हो रहे हैं, तो बेकिंग सोडा को पानी में मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को बर्तन के जले हुए हिस्से में लगाएं और 10 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर साफ पानी से बर्तन को धोकर साफ कर लें। इस आसान तरीके से बर्तनों में नए जैसी चमक आएगी और जला हुआ दाग भी आसानी से निकल जाएगा।
जले हुए बर्तनों को साफ करने के लिए गरम पानी में डिटर्जेंट मिलाएं। फिर 15-20 मिनट के लिए इन बर्तनों को पानी में भिगोकर रखें। अब स्पंज से धीरे-धीरे रगड़ें। इस दौरान ध्यान रखें कि बर्तनों को तेजी से न रगड़ें। आप ऊपर बताए गए इन तरीकों से जले हुए बर्तनों को आसानी से चमका सकती हैं।