देश की बेहतरी के लिए धर्मनिरपेक्ष ताकतों को मिलकर काम करने की जरूरत : येचुरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 09, 2023

नयी दिल्ली। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी ने रविवार को कहा कि ‘‘देश का बेहतर समय’’ लाने के लिए धर्मनिरपेक्ष ताकतों को मिलकर काम करने की जरूरत है। येचुरी ने इसके साथ ही दावा किया कि जब भी कांग्रेस ने वामपंथियों की सलाह को गंभीरता से लिया तो इससे पार्टी और भारत दोनों को फायदा हुआ। प्रणब मुखर्जी की याद में आयोजित एक परिचर्चा कार्यक्रम को संबोधित करते हुये येचुरी ने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की पहली सरकार के दौरान कांग्रेस और वाम दलों को एक साथ जोड़ने में प्रणब मुखर्जी की भूमिका को याद किया।

प्रमुख खबरें

Saharanpur में आवारा कुत्तों ने 12 वर्षीय बच्चे को नोंचकर मार डाला, एक अन्य घायल

US Dollar की मजबूती से गिरा Rupee, 11 पैसे टूटकर 95.73 पर बंद

विद्या भारती का राष्ट्रव्यापी अभियान, 25 सितंबर को 25 हजार जगहों पर होगा Vande Mataram का सामूहिक गायन

Varshini Venkat: चेन्नई में टीवी अभिनेत्री कारोबारी से 5.5 लाख रुपये ऐंठने के आरोप में गिरफ्तार