दिल्ली दंगा मामले में सुरक्षाप्राप्त गवाहों ने मुख्य आरोपियों पर भड़काऊ भाषण देने का लगाया आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 23, 2020

नयी दिल्ली। सुरक्षाप्राप्त गवाहों ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस की पार्षद इशरत जहां, कार्यकर्ता खालिद सैफी और अन्य ने संशोधित नागरिकता कानून के विरूद्ध अपने प्रदर्शन के दौरान शीर्ष भाजपा नेताओं और ‘हिंदुत्व’ के खिलाफ भड़काऊ भाषण दिये। दिल्ली पुलिस ने अपने आरोपपत्र में यह कहा है। आरोपपत्र में कहा गया है कि संशोधित नागरिकता कानून और सरकार के खिलाफ विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन के दौरान भड़काऊ भाषण दिये गये। आरोपपत्र के अनुसार एक गवाह ने अपने बयान में कहा, ‘‘ अपने भाषणों के जरिए उन्होंने वहां इकट्ठा हुए लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और हिंदुत्व के खिलाफ भड़काने का प्रयास किया। 

प्रमुख खबरें

Matoshree के बाहर Disha Salian के पिता सतीश सालियन का हाई-वोल्टेज ड्रामा

Crude Oil की कीमतें और पश्चिम एशिया तनाव तय करेंगे Share Market की चाल

GOBARdhan योजना शुरू: CBG उत्पादकों को 10 साल तक मिलेगा तय मूल्य और खरीद गारंटी

Tamil Nadu में अब शराब की दुकानों पर अब नहीं चलेगा मनमाना पहनावा, 15 नवंबर से वर्दी जरूरी