Samba के बाड़ी ब्राह्मण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बलों ने की संयुक्त Mock Drill

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 21, 2026

जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में बाड़ी ब्राह्मण रेलवे स्टेशन पर बुधवार को सुरक्षा बलों और आपातकालीन प्रतिक्रिया एजेंसियों की तैयारियों का आकलन करने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित की गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, यह मॉक ड्रिल सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर शुरू हुई और आधे घंटे से अधिक समय तक चली।

इसका उद्देश्य आपात स्थिति में विभिन्न एजेंसियों की तैयारियों, प्रतिक्रिया क्षमता और आपसी समन्वय का आकलन करना था। उन्होंने कहा कि अभ्यास शुरू होने से पहले सभी टीमों को आवश्यक निर्देश दिए गए। अभ्यास से पहले और बाद में भी जानकारी साझा करने तथा समीक्षा के लिए बैठकें की गईं।

अधिकारियों के अनुसार, प्रतिभागियों को मॉक ड्रिल के महत्व और आपात स्थिति में अपनी-अपनी जिम्मेदारियों के बारे में भी जागरूक किया गया। बाद में संबंधित एजेंसियों के साथ सुरक्षा समन्वय बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें मौजूदा सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की गई और विभिन्न एजेंसियों के बीच तालमेल मजबूत करने पर चर्चा हुई।

प्रमुख खबरें

31 अक्तूबर को गुरु का सिंह राशि में गोचर, वृषभ राशि वालों के खुलेंगे तरक्की के रास्ते

न्यूजीलैंड में Shreyas Iyer की कप्तानी की कड़ी परीक्षा, जीत से आगाज का लक्ष्य

Iran US Dispute: परमाणु मुद्दा महज बहाना, विदेश मंत्री Abbas Araghchi का बड़ा बयान

Balochistan के Kech और Mastung से 8 लोग गायब, Pakistan सुरक्षा बलों पर आरोप