By अनुराग गुप्ता | Aug 13, 2021
नयी दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर राजधानी दिल्ली से लेकर जम्मू-कश्मीर तक में आतंकवादियों को लेकर अलर्ट जारी है। इसी बीच दिल्ली के अफसरों ने उच्चस्तरीय बैठक की है। इसके अलावा राजधानी में तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है। दरअसल, जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकवादियों को ढेर किया है। जिसके पास से एक-47, मैगजीन, आरपीजी-7 लॉन्चर और ग्रेनेड मिला है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकवादियों ने पहले ही हथियार और आईईडी भारत में पहुंचा दिया है। कहा जा रहा है कि आतंकवादी इस बार आईईडी की नई तकनीकि का इस्तेमाल करने वाले हैं। इसी बीच जम्मू-कश्मीर के सोपोर में एसबीआई शाखा के पास सुरक्षाबलों को निशाना बनाया और ग्रेनेड हमला किया।