मस्जिद में पूजा के VHP के आह्वान के बाद कर्नाटक के श्रीरंगपटना में सुरक्षा बढ़ाई गई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 04, 2022

मांड्या (कर्नाटक)। जामिया मस्जिद में पूजा करने के विश्व हिंदू हिंदू परिषद (विहिप) के आह्वान के मद्देनजर कर्नाटक के श्रीरंगपटना में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कुछ दक्षिणपंथी संगठनों का दावा है कि 18वीं सदी के शासक टीपू सुल्तान की पूर्ववर्ती राजधानी श्रीरंगपटना में स्थित इस मस्जिद को एक हनुमान मंदिर को नष्ट करके बनाया गया है। शहर में आपराधिक दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई है, ताकि इस दौरान कोई भी प्रदर्शन या रैली न हो सके। जिला पुलिस बल के अलावा कर्नाटक राज्य रिजर्व पुलिस को भी तैनात किया गया है। सड़कों पर अवरोधक लगाए गए हैं।

इसे भी पढ़ें: Google Doodle | गूगल ने डूडल बनाकर भारतीय भौतिक विज्ञानी और गणितज्ञ सत्येंद्र नाथ बोस को दी श्रद्धांजलि

उन्होंने कहा, ‘‘मस्जिद के अंदर एक गणपति मंदिर, एक कुंड और एक कुआं है। इन सबके बावजूद मस्जिद का वहां मदरसे चलाना और नमाज पढ़ना गलत है। ‘उन्हें’ रोका जाना चाहिए। मैं भाजपा सरकार की निंदा करता हूं, जो हमारे विरोध को रोकने की कोशिश कर रही है।’’ कुछ दक्षिणपंथी संगठनों ने दावा किया है कि जामिया मस्जिद ‘अंजनेया मंदिर’ था, जिसे टीपू सुल्तान ने नष्ट कर दिया था और वहां मस्जिद का निर्माण कराया था।

प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi ने जनप्रतिनिधि के 25 साल पूरे होने पर जताया जनता का आभार

V-Neck से लेकर Off-Shoulder तक, गरबा ड्रेसेस की नेकलाइन के अनुसार अपनाएं ये Hairstyle

Flydubai विमान में घायल कैप्टन Smit Machhar की डेंटिस्ट ने बचाई जान

GE Aerospace ने HAL को सौंपे 4 नए F404 इंजन, Tejas Mk1A फ्लीट को मिलेगी मजबूती