गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, लालू यादव, संगीत सोम, चिराग पासवान की सुरक्षा में कटौती

By अंकित सिंह | Jul 23, 2019

मोदी सरकार ने नेताओं की सुरक्षा में बड़ी कटौती की है। गृह मंत्रालय ने लालू प्रसाद यादव, यूपी के मंत्री सुरेश राणा समेत बड़े लोगों को प्रदान किए गए सुरक्षा कवर को संशोधित किया गया है। जेल में बंद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, यूपी के मंत्री सुरेश राणा, भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी को केंद्रीय सूची (सीआरपीएफ सुरक्षा) से हटा दिया गया है। लोजपा सांसद चिराग पासवान का सीआरपीएफ कवर वापस ले लिया गया और सुरक्षा को घटाकर 'वाई' कर दिया गया। 

इन नेताओं के अलावा पूर्व सांसद पप्पू यादव की भी सुरक्षा में कटौती हुई है। यूपी भाजपा के बड़े नेता संगीत सोम की भी सुरक्षा में कटौती की गई है। बता दें कि समय-समय पर गृह मंत्रालय देश के बड़े नेताओं को मुहैया कराई जाने वाली सुरक्षा की समीक्षा करता है और उसके बाद उनके सुरक्षा में कटौती या फिर बढ़ोत्तरी करता है। गृह मंत्रालय के इस फैसले का बाद राजद मोदी सरकार पर हमलावर हो सकती है। 

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत