जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों ने आईईडी को नष्ट किया, बड़ा हादसा टला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 31, 2021

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में सोमवार को सुरक्षा बलों द्वारा एक आईईडी का पता लगाकर उसे नष्ट करने से एक बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने इसके बारे में बताया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम को अवंतिपुरा पुलिस थाना अंतर्गत पंजगाम में रेलवे लिंक रोड के पास एक आईडी का पता चला। उन्होंने बताया कि बम निरोधक दस्ते ने बिना किसी क्षति के आईईडी को नष्ट कर दिया।

प्रमुख खबरें

ISSF World Cup में Swapnil Kusale और सरबजोत सिंह संभालेंगे भारतीय दल की कमान

UP के 18 शहरों में दौड़ेंगी 1,725 AC Electric Buses, कैबिनेट ने दी मंजूरी

मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, केंद्र और दिल्ली पुलिस को मेट्रो और ट्रेनों पर लगी पूर्ण रोक हटाने का SC ने दिया निर्देश

सर्वपितृ अमावस्या पर इन 4 जगहों पर जलाएं दीपक, 10 अक्टूबर को तर्पण से पितरों को मिलेगी शांति