छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, आठ बारूदी सुरंग का पता लगाकर किया निष्क्रिय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 15, 2024

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने नए सुरक्षा शिविर के करीब बिछाई गईं आठ बारूदी सुरंग का पता लगाया जिसके बाद इन्हें निष्क्रिय कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह शिविर 13 फरवरी को तर्रेम पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुंडेम गांव में स्थापित किया गया था। बारूदी सुरंग अगले दिन (बुधवार) को तब बरामद की गई जब सुरक्षाकर्मी बारूदी सुरंगों का पता लगाने के लिए गश्त पर निकले थे। उन्होंने बताया कि इलाके में गश्त के दौरान सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाने के लिए स्टील के बक्सों में पैक किये गये विस्फोटकों को जंगल में जमीन के नीचे दबाया गया था। 

प्रमुख खबरें

Satya Niketan हादसे के बाद MCD को बगल वाली जर्जर इमारत गिराने का आदेश

CWG Bronze विजेता Jhandu Kumar का लक्ष्य, Asian Para Games में Gold मेडल जीतना!

Jan Gan Man: SC/ST Act सुरक्षा का कानून है या दुरुपयोग का हथियार? Swatantra Bhardwaj Case से उठे बड़े सवाल

Satya Niketan PG हादसे पर AAP का बड़ा आरोप: BJP नेता हैं PG माफिया के असली मालिक