कश्मीर: मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने पाकिस्तानी आतंकी को मार गिराया, हथियार तथा गोला बारूद बरामद

By अंकित सिंह | Jun 06, 2022

जम्मू कश्मीर के सोपोर में आज सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक पाकिस्तानी आतंकी को मार गिराया है। जम्मू कश्मीर के आईजीपी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इस मुठभेड़ में प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर से जुड़ा एक आतंकवादी को मार गिराया गया है। आईजीपी ने बताया कि प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर से जुड़ा एक पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया। हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। 2 विदेशी और एक स्थानीय आतंकवादी घेराबंदी से भाग निकले। तलाशी चल रही है। 

प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi ने जनसेवा के 25 वर्ष किए पूरे, दिल्ली के विनायक मंदिर में की पूजा

Mathura के वृंदावन गुरुकुलम में पानी की टंकी साफ करते समय 4 छात्रों की मौत

Sensex 460 अंक फिसला, RBI नीतिगत फैसले से पहले Nifty भी 22610 पर लुढ़का

Nagaland में गोली लगने से Assam Rifles के जवान वी. तेजा की मौत, ओडिशा में शोक