औरंगाबाद का नाम बदलने पर हुए विवाद के बाद रेलवे स्टेशनों पर बढ़ाई गई सुरक्षा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 05, 2021

औरंगाबाद (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के औरंगाबाद का नाम बदलने के मुद्दे पर जारी विवाद के मद्देनजर रेलवे पुलिस बल ने शहर के रेलवे स्टेशन की सुरक्षा बढ़ा दी है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। औरंगाबाद का नाम बदलकर संभाजीनगर किए जाने का मुद्दा बीते कुछ दिनों से राज्य की राजनीति में चर्चा का विषय बना हुआ है। आरपीएफ के निरीक्षक अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि निरंतर गश्त के लिए रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) तथा राजकीय रेलवे बल (जीआरपी) को तैनात किया गया है। स्टेशन परिसर की सुरक्षा के प्रभारी अधिकारी ने बताया, ‘‘हम केवल उन्हीं लोगों को प्लेटफार्म पर जाने दे रहे हैं जिनके पास वैध टिकट हैं।’’

प्रमुख खबरें

IPL के 20वें सीजन की तैयारी: BCCI ने 15 अक्टूबर को बुलाई सभी फ्रेंचाइजी और स्टेकहोल्डर्स की बैठक

Asian Champions Trophy 2026 से हटा Pakistan, 1 नवंबर को Malaysia से भिड़ेगा India

10 October को खुला था Vidyasagar Setu, जानिए इस तारीख से जुड़ा इतिहास

ICC पर America ने लगाए कड़े वित्तीय प्रतिबंध, अदालत को बताया राजनीतिक रूप से प्रेरित