Shraddha Murder Case के आरोपी आफताब की सुरक्षा बढ़ी, हमले के बाद तिहाड़ में हुई अधिकारियों की बैठक

By रितिका कमठान | Nov 29, 2022

श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला पर 28 नवंबर को हुई हमले की कोशिश के बाद उसकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े हो गए है। आफताब की सुरक्षा को लेकर अब पुलिस और तिहाड़ जेल के अधिकारी अलर्ट पर हैं। जानकारी के मुताबिक आफताब की सुरक्षा को लेकर अधिकारियों के बीच अहम बैठक भी की गई है, जिसमें उसकी सुरक्षा को पुख्ता किए जाने को लेकर चर्चा हुई है।

 

बता दें कि आफताब को 29 नवंबर को फिर से एफएसएल लैब और अस्पताल ले जाना है। इसके लिए पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा खाका भी तैयार किया है। संभावना है कि इसके लिए आफताब की सुरक्षा व्यवस्था में बढ़ोतरी हो सकती है। बता दें कि आफताब को 29 नवंबर को भी एफएसएल कार्यालय में पेश होना होगा। 

 

आफताब को मिली अतिरिक्त सुरक्षा

पुलिस ने आफताब की सुरक्षा को देखते हुए उसे अलग बैरक में भी शिफ्ट कर दिया है। जानकारी के मुताबिक जो कैदी अलग बैरक में रखे जाते हैं उन्हें जल्दी बैरक से बाहर नहीं निकाला जाता है। आफताब के बैरक के बाहर सुरक्षा कर्मी भी तैनात किया गया है। सुरक्षा के तहत ही आफताब को खाना भी दिया जाएगा। उसे अन्य कैदियों से सुरक्षा कारणों से दूर रखा जाएगा।

 

आफताब पर हुआ था हमला

दरअसल 28 नवंबर की शाम एफएसएल कार्यालय के बाहर मुख्य आरोपी आफताब की वैन पर दिल्ली में हमला किया गया था। चार पांच लोगों ने आफताब के वैन पर हमला कर दिया। बता दें कि आफताब को पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए फॉरेंसिक साइंस लैबोरेट्री ले जाया गया था। वही इस पर हमले की कोशिश की गई है। कुछ लोगों ने तो आपका आपकी गाड़ी का पीछा तक किया है। दिल्ली में एफएसएल कार्यालय के बाहर श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला को ले जा रही पुलिस वैन पर हमला करने वाले दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया।

प्रमुख खबरें

दावोस में WEF की बैठक, 5 राज्यों के मुख्यमंत्री करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

PM मोदी अच्छे दोस्त और भारत अहम रणनीतिक साझेदार, अमेरिकी दूतावास ने शेयर किया ट्रंप का संदेश

Maharashtra: नागपुर में विस्फोटक बनाने वाली कंपनी के ऊपर मंडराता दिखा ड्रोन, पुलिस ने शुरू की जांच

Goa Nightclub Fire Case : लूथरा ब्रदर्स को पटियाला हाउस कोर्ट में किया गया पेश, पछतावे के सवाल पर जोड़े हाथ