दिल्ली पुलिस मुख्यालय की बढ़ाई गई सुरक्षा, CRPF को दी गई अहम जिम्मेदारी

By अनुराग गुप्ता | Nov 06, 2019

नई दिल्ली। तीस हजारी कोर्ट से पनपा हुआ विवाद अब बड़ा रूप लेता जा रहा है। जिसको देखते हुए दिल्ली पुलिस मुख्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और सुरक्षा की जिम्मेदारी सीआरपीएफ को सौंपी गई हैं। इस बात की जानकारी समाचार एजेंसी एएनआई ने दी है।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस के बाद अब वकीलों का विरोध प्रदर्शन, वकील ने की आत्मदाह की कोशिश

आपको बता दें कि तीस हजारी कोर्ट की पार्किंग से शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दिल्ली पुलिस के जवान सड़कों पर उतर आए और प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शनकारियों ने देर शाम अपना प्रदर्शन उस वक्त समाप्त किया, जब विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) सतीश गोलचा ने तीस हजारी अदालत परिसर में पुलिस और वकीलों के बीच झड़प की घटना के बाद प्रदर्शन कर रहे पुलिसकर्मियों से काम पर लौटने की अपील की और उन्हें भरोसा दिलाया कि इस संबंध में दिल्ली उच्च न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दायर की जाएगी।

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana