रक्षाबंधन से जन्माष्टमी तक, देखें अगस्त महीने के प्रमुख व्रत-त्यौहारों की पूरी लिस्ट

By प्रिया मिश्रा | Aug 09, 2021

कैलेंडर के अनुसार अगस्त साल का आठंवा माह होता है और यह महीना सावन में पड़ता है। धार्मिक दृष्टिकोण से अगस्त का महीना काफी महत्वपूर्ण होता है। यह महीना कई प्रमुख व्रत-त्यौहारों से भरा होता है। इस वजह से सावन में पूजा-अर्चना करना महत्व अधिक बढ़ जाता है। अगस्त माह में सावन सोमवार व्रत, कामिका एकादशी, प्रदोष व्रत, हरियाली अमावस्या,  हरियाली तीज, नाग पंचमी, सावन का आखिरी सोमवार, रक्षाबंधन पर्व और श्रावण पूर्णिमा जैसे व्रत और त्यौहार पड़ते हैं। इसी महीने की शुरुआत सावन के सोमवार से हुई थी। हिन्दू पंचांग सावन माह का अंत श्रावणी पूर्णिमा के साथ होगा और भाद्रपद माह की शुरूआत होगी। आपको बता दें कि, भादौ माह 23 अगस्त को शुरू होगा। आज के इस लेख में हम आपको अगस्त के प्रमुख व्रत एवं त्योहारों की पूरी लिस्ट देने जा रहे हैं- 

सावन का दूसरा सोमवार - 02 अगस्त 2021, सोमवार 

कामिका एकादशी - 04 अगस्त 2021, बुधवार

कृष्ण प्रदोष व्रत - 05 अगस्त 2021, गुरुवार

मासिक शिवरात्रि - 06 अगस्त 2021, शुक्रवार

श्रावण अमावस्या - 08 अगस्त 2021, रविवार

सावन का तीसरा सोमवार - 09 अगस्त 2021, सोमवार 

हरियाली तीज - 11 अगस्त 2021, बुधवार

विनायक चतुर्थी - 12 अगस्त 2021, बुधवार

नागपंचमी - 13 अगस्त 2021, शुक्रवार

पुत्रदा एकादशी -  18 अगस्त 2021, बुधवार

शुक्ल प्रदोष व्रत - 20 अगस्त 2021, शुक्रवार

ओणम -  21 अगस्त 2021, शनिवार

रक्षा बंधन - 22 अगस्त 2021, रविवार

संकष्टी चतुर्थी, कजरी तीज - 25 अगस्त 2021, बुधवार

जन्माष्टमी - 30 अगस्त 2021, 2021

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता