बिना मेकअप के देखें सलमान खान का ऑरिजनल फेस, बॉडीगार्ड शेरा के साथ वायरल हो रही फोटो

By रेनू तिवारी | May 26, 2020

बॉलीवुड सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा ने ईद के मौके पर सलमान खान के साथ एक तस्वीरे शेयर की है जिसमें वह सलमान खान के साथ खड़े हुए हैं। ये तस्वीर उस दौरान ली गई है जब सलमान खान पनवेल वाले फार्म हाउस में रिलेक्स मूड में बैठे हुए है। इस तस्वीर में सलमान खान का चेहरा काफी अलग लग रहा हैं। सलमान खान को अकसर हम बड़े या छोटे पर्दे पर देखते आये है। इस दौरान जब भी वह चेहरे पर काफी मेकअप के साथ आते हैं। सलमान खान की उम्र 54 साल हो चुकी हैं। पहले से उनके चेहरे में अब काफी फर्क हो गया हैं। शेरा के साथ जो तस्वीर वायरल हो रही है उसमें आप सलमान खान का ऑरिजनल फेस देख सकते हैं बिना मेकअप वाला। 

25 मई को देशभर में ईद का त्यौहार मनाया गया हैं। इस दौरान बॉडीगार्ड शेरा ने सोशल मीडिया पर सलमान खान के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर को शेयर करते हुए शेरा ने लिखा कि सलमान खान के बिना ईद अधूरी सी हैं। सलमान खान की तरह की शेरा भी काफी पॉपुलर हैं। दोनों की काफी अच्छी बॉडिंग देखी गयी हैं।

सलमान खान भी शेरा को बहुत मानते हैं। सलमान खान के पास शेरा पिछले 25 सालों से हैं। 

आपकों बता दें कि लॉकडाउन के कारण सलमान खान इस समय अपना वक्त पनवेल वाले फॉर्म हाउस में बिता रहे हैं। सलमान खान ने यहींं से अपनी टीम से सारे काम करवाए थे। सलमान खान ने गरीबों के लिए खाने का इंतजाम करवाया था। साथ ही बॉलीवुड के 25 हजार डेली वर्कर्स  के खाना-दवाई का खर्चा भी उठाया था।


प्रमुख खबरें

Jemimah Rodrigues की जगह Pratika Rawal की एंट्री, Asia Cup से पहले Indian Womens Team में हुआ बड़ा बदलाव

Electronics Export में 57% की रिकॉर्ड उछाल, लेकिन China और Taiwan पर निर्भरता अब भी बड़ी Challenge

Ferran Torres छोड़ेंगे Barcelona: PSG के साथ 50 Million Euro के बड़े Transfer सौदे पर लगी मुहर

Manchester United नहीं करेगा 100 Million का मेगा सौदा, कोच Michael Carrick ने Transfer Strategy पर तोड़ी चुप्पी