Ranbir-Alia की शादी के 4 साल पूरे, बेटी Raha संग Austria में मना रहे Anniversary Vacation

By एकता | Apr 14, 2026

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर आज अपनी शादी की चौथी सालगिरह मना रहे हैं। इस खास मौके पर आलिया ने सोशल मीडिया पर एक बेहद प्यारा पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने रणबीर के लिए एक दिल को छू लेने वाला नोट भी लिखा। आलिया ने अपनी ऑस्ट्रिया छुट्टियों की कुछ अनदेखी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर फैंस को अपनी खुशियों में शामिल किया।

इसे भी पढ़ें: Juhi Bhatt को डेट कर रहे हैं Ranveer Allahbadia, इस सुपरहिट वेब सीरीज में काम कर चुकी हैं अभिनेत्री

बेटी राहा की भी दिखी झलक

आलिया ने इस पोस्ट में अपनी नन्ही बेटी राहा की भी एक बहुत प्यारी तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में राहा अल्पाका जानवरों के साथ समय बिताती और अपनी इस सैर का भरपूर आनंद लेती नजर आ रही हैं। बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच परिवार की इन छुट्टियों की झलक ने सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत लिया है।

इसे भी पढ़ें: Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai का टीजर रिलीज, Mrunal-Pooja संग धमाल मचाएंगे Varun Dhawan

खास कैप्शन ने जीता सबका दिल

आलिया ने पोस्ट के साथ अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए लिखा, 'फिसलने और गिरने के बीच, चलने और ढेर सारी बातें करने के बीच... हमने मिलकर अपनी जिंदगी को बेहद खूबसूरत बना लिया है। संक्षेप में कहूं तो... तू साथ है तो दिन-रात है।'

बता दें कि 'तू साथ है तो दिन-रात है' आलिया की फिल्म 'हाईवे' के सुपरहिट गाने 'माही वे' की एक मशहूर लाइन है। आलिया और रणबीर 14 अप्रैल 2022 को शादी के बंधन में बंधे थे।

प्रमुख खबरें

Jio Platforms IPO को SEBI से मिली मंजूरी, 37700 करोड़ रुपये जुटाएगी कंपनी

ICSI CS Exam Form 2026: दिसंबर सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कैसे करें Online Apply और क्या है Fee Structure

Sensex में 331 अंक की तेजी लौटी, Nifty 85 अंक बढ़कर 24,175 पर पहुंचा

Airtel ने जुलाई में जोड़े 26.8 लाख नए ग्राहक, Reliance Jio को पछाड़कर बनी अव्वल