ISRO का मून मिशन तय समय पर, Live Tracker में आप खुद देखें कहां है चंद्रयान-3, लैंडर ने भेजा एक और वीडियो

By अभिनय आकाश | Aug 22, 2023

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने कहा कि चंद्रयान-3 मिशन बुधवार, 23 अगस्त को चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग का प्रयास करने वाला है। अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि सभी प्रणालियों की नियमित जांच हो रही है और सुचारू संचालन जारी है। इसरो ने अपने एक्स  हैंडल पर लिखा, लैंडिंग ऑपरेशन का सीधा प्रसारण 23 अगस्त को शाम 5:20 बजे शुरू होगा। चंद्रयान-2 ऑर्बिटर के साथ आधिकारिक तौर पर संपर्क स्थापित होने के बाद चंद्रमा की सतह पर विक्रम लैंडर की लैंडिंग के लिए उल्टी गिनती शुरू हो गई। अंतरिक्ष एजेंसी ने 19 अगस्त, 2023 को लगभग 70 किमी की ऊंचाई से लैंडर पोजिशन डिटेक्शन कैमरा (एलपीडीसी) द्वारा ली गई चंद्रमा की तस्वीरें भी साझा कीं।

चंद्रयान-3 की लैंडिग का लाइव प्रसारण 23 अगस्त 2023 की शाम 5 बजकर 27 मिनट से शुरू हो जाएगा। इसरो की वेबसाइट isro.gov.in, यूट्यूब पर youtube.com/watch?v=DLA_64yz8Ss, या फिर फेसबुक https://facebook.com/ISRO पर भी आप इसे देख सकते हैं। 

लैंडर ने भेजा नया वीडियो

मिशन के दौरान ISRO ने चंद्रयान-3 से ली गईं चांद की कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। इसरो ने कहा कि सिस्टम की जांच भी नियमित की जा रही है। इसके साथ ही मिशन की निगरानी कर रहा परिसर भी जोश और ऊर्जा से भरा है। 

प्रमुख खबरें

Mahindra Racing ने London E-Prix में हासिल किया तीसरा स्थान, की रिकॉर्ड की बराबरी

Ashwini Vaishnaw ने Railway स्टेशनों पर सुरक्षित पेयजल तुरंत सुनिश्चित करने के दिए आदेश

Israel में भारतीय समुदाय ने धूमधाम से मनाया Independence Day, राजदूत जे.पी. सिंह भी हुए शामिल

Durand Cup के सेमीफाइनल में पहुंची SC Delhi, 19 अगस्त को East Bengal FC से होगी भिड़ंत