Meaning Of Dreams: सपने में बंदर का झुंड या गुस्से वाले बंदर का दिखना देता है ऐसा संकेत, जानिए क्या कहता स्वप्न शास्त्र

By अनन्या मिश्रा | Mar 26, 2024

अक्सर हम सभी सपने देखते हैं। वहीं सपने में दिखाई देने वाली चीजों का अलग मतलब और संकेत होता है। कई बार हम सपने में जानवर देखते हैं, जिससे जीवन में कुछ संकेत मिलता है। कई बार हम सपने में बंदर देखते हैं। आपको बता दें कि सपने में बंदरों या बंदरों के झुंड को देखना आमतौर पर जिज्ञासा, चंचलता, रचनात्मकता और बुद्धि का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसके अलावा सपने में बंदर देखना परिवर्तन, खुशी या फिर शरारती व्यवहार का भी प्रतीक हो सकता है। 


सपने में बंदर को देखना आपके जीवन के लिए कुछ विशेष संकेत मिलता है। ऐसे में आप अपने जीवन में कुछ बदलाव भी ला सकते हैं। यदि आप भी सपने में बंदर देखने का मतलब जानना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको ऐसे सपनों के मतलब के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Holashtak Kahani: होलाष्टक के दिनों को क्यों माना जाता है अशुभ, होलिका और भक्त प्रह्लाद से जुड़ी है कहानी


बंदर को भागते हुए देखना

अगर आप सपने में बंदर को भागते हुए देखते हैं, तो यह संकेत आपको भविष्य में नुकसान पहुंचाने वाले हो सकते हैं। या फिर आपको जल्द ही किसी बीमारी का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा आपके जीवन में कोई भयावह स्थिति भी बन सकती है।


सपने में भागते हुए बंदर को देखने का संकेत हो सकता है कि जल्द ही आपको शारीरिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा यह कार्यों में अवरोध का भी संकेत हो सकता है। इसलिए आपको सतर्क हो जाना चाहिए। वहीं आपको किसी बड़ी यात्रा को भी टाल देना चाहिए, जिससे कि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।


बहुत सारे बंदर देखना

अगर आपको सपमे में बहुत सारे बंदर दिखाई देते हैं, तो यह इस बात का संकेत हो सकता है आप किसी भी जगह पर अकेले नहीं है। आपको अपने परिवार और मित्रों का साथ मिलने वाला है।


अगर आप कोई बड़ा निर्णय लेने वाले हैं, तो उसमें भी आपको परिवार का साथ मिलेगा। बता दें कि सपने में बंदरों का झुंड देखना पारिवारिक एकता का प्रतीक माना जाता है। बंदर एक ऐसा जानवर है, जो अपने परिवार का साथ कभी नहीं छोड़ता है। इसलिए ऐसा सपना देखना परिवार के संग अच्छे संबंधों का प्रतीक होता है।


बंदर का पीछा करना

अगर सपने में बंदर आपका पीछा करता दिख रहा है, तो यह इस बात का संकेत होता है कि आपके जीवन में कोई ऐसे परिस्थिति आ सकती है। जिससे आप बचना चाहते हैं और उस परिस्थिति से आगे निकलना चाहते हैं। यह सपना किसी बड़ी समस्या का संकेत हो सकता है। 


बंदर का गुस्से में देखना

सपने में यदि आप बंदर को गुस्सा करते हुए देखते हैं, तो आपको भविष्य में सचेत रहने का संकेत मिलता है। भविष्य में आपका मान-सम्मान घट सकता है या फिर किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। यह सपना इस बात की ओर भी संकेत करता है कि भविष्य में परिवार के किसी सदस्य संग आपका झगड़ा हो सकता है।


बंदर का हमला करना

सपने में यदि आप बंदर को खुद पर हमला करते हुए देखते हैं, तो इसको भी एक अच्छा सपना नहीं माना जाता है। यह जीवन में आने वाली किसी परेशानी का संकेत हो सकता है। कोई करीबी आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। इस तरह का सपना नकारात्मक परिस्थितियों का संकेत देता है।


बंदर के साथ बच्चा देखना

सपने में बंदर और उसका बच्चा देखना एक शुभ संकेत होता है। यह सपना इस ओर संकेत करता है कि भविष्य में आपको कोई खुशखबरी मिलने वाली है। यह सपना घर में नन्हे मेहमान के आगमन का भी संकेत हो सकता है।


इसके अलावा यह अच्छी नौकरी का भी संकेत हो सकता है। वहीं यह सपना जीवन में परिस्थितियां अनुकूल होने का संकेत होता है। आपको सफलता का सामना मिल सकती है।


बंदर को खेलते हुए देखना

यदि आप सपने में बंदर को खुश होते हुए और खेलते हुए देखते हैं, तो यह संकेत होता है कि आप जीवन में हर परिस्थिति से संतुष्ट हैं और खुशी महसूस कर सकते हैं। सपने में हंसता-खेलता हुआ बंदर देखना जीवन में सुख-समृद्धि का संकेत देता है। यह सपना खुशहाल जीवन का संकेत होता है।


सपने में बंदर दिखने पर क्या करें

सपने में बंदर दिखाई देने पर आपके जीवन के लिए मिले-जुले संकेत देता है। आप पर हनुमान जी की विशेष कृपा हो सकती है। ऐसे में सपने में बंदर दिखाई देने पर किसी भी तरह के नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए हनुमान जी के मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ करें।

प्रमुख खबरें

तीन साल में पहली बार घरेलू प्रतियोगिता में भाग लेंगे Neeraj Chopra, Bhubaneswar में होगा आयोजन

Israel ने Gaza में मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए एक अहम क्रॉसिंग को फिर से खोला

India को 2022 में 111 अरब डॉलर से अधिक का प्रेषित धन मिला, दुनिया में सबसे ज्यादा : UN

RBI ने Bank of Baroda के ऐप से ग्राहक जोड़ने पर लंबे समय से लगी पाबंदी हटाई