भारत के विकास को देखकर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के लोग हमारे साथ रहने की मांग करेंगे : Rajnath Singh

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 22, 2024

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि भारत में हो रहे विकास कार्यों को देखकर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के लोग खुद भारत के साथ रहने की मांग करेंगे। सिंह ने कहा कि भारत रक्षा क्षेत्र में बड़ी प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश तेजी से रक्षा उपकरणों का आयातक की बजाय निर्यातक देश बन रहा है।

उन्होंने दावा करते हुए कहा, ‘‘जिस तरह से देश का विकास हो रहा है और उसकी अर्थव्यवस्था बढ़ रही है, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के लोग खुद ही भारत के साथ रहने की मांग करेंगे।’’

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि भारत ने ऐसा कद हासिल कर लिया है कि दुनिया में कोई भी देश को डरा नहीं सकता। सिंह ने यह भी कहा कि भारत दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप नहीं करता है, लेकिन अगर हमारे मामले में हस्तक्षेप किया जाता है... तो आप समझते हैं कि क्या होगा।’’ उन्होंने कहा कि भारत आगामी कुछ वर्षों में दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में से एक होगा।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार