महान शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए लोगों से सहयोग की मांग

By विजयेन्दर शर्मा | Mar 24, 2022

खटकड़ कलां (शहीद भगत सिंह नगर) ।  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज शहीद-ए-आजम भगत सिंह के पैतृक गाँव खटकड़ कलां में श्रद्धांजलि अर्पित करने के उपरांत कहा कि पंजाब सरकार द्वारा शहीद भगत सिंह, शहीद राजगुरू और शहीद सुखदेव को शहीद का दर्जा दिलाने के लिए ठोस और सहृदय यत्न किये जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: हिमाचल के सीएम जय राम ठाकुर का बयान दुर्भाग्यपूर्ण , एसजीपीसी

शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के सपनों को साकार करने के लिए लोगों के पूर्ण सहयोग की माँग करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार शहीद भगत सिंह की सहृदय सोच पर डट कर पहरा देने और खुशहाल और समानता वाले समाज की सृजन करने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि आज़ादी संघर्ष के नौजवान नायक ने देश को विदेशी साम्राज्यवादी ताकतों से मुक्त करवाने के लिए छोटी उम्र ही अपनी जान कुर्बान कर दी थी।  भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार इस महान नायक की इच्छा को पूरा करने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी।

इसे भी पढ़ें: हमारी सरकार में रिश्वतख़ोरों के लिए कोई जगह नहीं, हर हाल में रोकेंगे रिश्वतखोरी: धालीवाल

मुख्यमंत्री ने अफ़सोस ज़ाहिर करते हुये कहा कि अब तक देश और राज्य में सत्ता संभालने वालों ने शहीद भगत सिंह के सपने को व्यवहारिक रूप देने के लिए कुछ भी नहीं किया। उन्होंने कहा कि यह बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे नौजवानों को रोज़गार और बेहतर भविष्य की खोज में उन मुल्कों में ही जाने के लिए मजबूर होना पड़ा जिनके मूल निवासियों को शहीद भगत सिंह और अन्य आज़ादी संग्रामियों ने लंबे आज़ादी संघर्ष के बाद देश से बाहर निकाला था। भगवंत मान ने कहा कि पंजाबियों के सहयोग से इस दुर्भाग्यपूर्ण रुझान पर नकेल डाली जायेगी।

इसे भी पढ़ें: शिक्षा हमारी सरकार का प्राथमिक विषय होगा और शिक्षा बजट में भी विस्तार किया जायेगा: शिक्षा मंत्री मीत हेअर

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार इस नेक कार्य के लिए दिन-रात काम कर रही है। उन्होंने पंजाबियों को भरोसा दिलाया कि आप सरकार राज्य की तरक्की और लोगों के कल्याण के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी। भगवंत मान ने कहा कि लोगों के सहयोग और मदद से बिना यह महत्वपूर्ण कार्य पूरा नहीं किया जा सकता।

इसे भी पढ़ें: भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब विधान सभा द्वारा मशहूर शख़्सियतों को श्रद्धांजलि भेंट

इस दौरान मुख्यमंत्री ने खटकड़ कलाँ स्थित संग्रहालय घर का दौरा भी किया। भावुक होकर भगवंत मान ने विज़टर बुक में लिखा, ‘‘खटकड़ कलां की पवित्र धरती हमेशा मेरे दिल के बहुत नज़दीक रही है। संग्रहालय में दर्शाये गये शहीद के जीवन विवरणों और निजी चीजों ने मुझे भावुक कर दिया है। शहीद-ए-आज़म के सपनों को साकार करना हमारा नैतिक फ़र्ज़ है।’’

मुख्यमंत्री ने शहीद के पारिवारिक सदस्यों को भी सम्मानित किया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने शहीद के पिता स्वर्गीय किश्न सिंह की समाधि पर भी श्रद्धांजलि भेंट की। उन्होंने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर श्रद्धा-सुमन भी अर्पित किये। उन्होंने सरदार भगत सिंह के परिवार के पैतृक घर को भी नमन किया।

इस मौके पर दूसरों के अलावा मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री ऐ. वेणू प्रसाद, पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव श्री हुसन लाल, डिविज़नल कमिशनर श्री मनवेश सिद्धू, पर्यटन विभाग के विशेष सचिव श्रीमती कंवरप्रीत कौर, डिप्टी कमिशनर श्री विशेष सारंगल, सीनियर पुलिस कप्तान कंवरदीप कौर और अन्य उपस्थित थे। इस मौके पर विधायक श्रीमती संतोश कटारिया, पूर्व मंत्री श्री जोगिन्द्र सिंह मान, ‘आप’ नेता श्री ललित मोहन पाठक और श्री कुलजीत सिंह सरहाल भी उपस्थित थे। इस मौके पर गांव की पंचायत ने मुख्यमंत्री का सम्मान भी किया।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi का PM Modi पर बड़ा अटैक: Trump के Control में हैं, संसद में बहस नहीं कर सकते

Abdul Basit ने Pakistan की मंशा का खुलासा कर क्या संकेत दिये हैं, हमला हुआ तो India कैसे और कितना बड़ा देगा जवाब?

Navratri Puja: अखंड ज्योति में रुई की बत्ती एक बड़ी Mistake! जानें Vastu के ये अचूक नियम और लाभ

IPL के आगे पस्त पड़ा PSL,अनुबंध उल्लंघन और वेतन वृद्धि की मांग ने बढ़ाई टेंशन