Seema Haider जैसा मामला आया सामने, Bangladesh की जूली पहुंची भारत और प्रेमी को ले गई अपने साथ... अब प्रेमी की मिली खून से लथपथ तस्वीरें

By रितिका कमठान | Jul 19, 2023

इन दिनों पाकिस्तान से आई सीमा हैदर और सचिन मीणा का मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है। पाकिस्तान से आई सीमा का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है कि इसी बीच अब उत्तर प्रदेश में भी ऐसा ही मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक ऐसी ही सरहद पार वाली लव स्टोरी देखने को मिली है।

मुरादाबाद के सिविल लाइंस के इस युवक अजय इस मामले में पीड़ित है। अजय यहां अपने माता-पिता और भाई के साथ रहता था। कुछ वर्षों पहले बांग्लादेश की जूली से अजय की मुलाकात फेसबुक पर हुई। इसके बाद दोनों की लगातार बातचीत शुरू हो गई, जो बाद में प्यार में तब्दील हो गई। अजय से मिलने जूली बांग्लादेश से मुरादाबाद तक आई। अजय की मां का कहना है कि जब जूली भारत आई तो वो अकेले नहीं थी, मगर उसके साथ उसकी 11 वर्ष की बेटी भी आई थी। भारत आने के बाद अजय और जूली ने हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली थी। जूली के पास 15 दिन का वीजा था, जिसके बाद वो फिर बांग्लादेश चली गई थी। 

अजय के परिवार का कहना है कि शादी के बाद होली पर बांग्लादेश से जूली फिर भारत आई थी और इस दौरान वो डेढ़ महीने के लिए भारत में रही थी। इसके बाद वो दोबारा बांग्लादेश चली गई। इसके बाद कोलकाता के रास्ते अजय बांग्लादेश बॉर्डर गया था। इस दौरान बांग्लादेश बॉर्डर पार करवा कर जूल उसे अपने साथ ले गई। इसके बाद अजय के परिवार ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

अजय की मां का कहना है कि उनके पास मैसेज आया था, जिसमें उनका बेटा अजय बांग्लादेश में घायल अवस्था में दिख रहा था। अजय के परिवार के पास उसकी खून से लथपथ फोटो भेजी है। पुलिस ने जब इस नंबर पर संपर्क किया तो पता चला की अजय ठीक है जल्दी लौट आएगा। वहीं पुलिस इस मामले में जूली की छानबीन कर रही है। पुलिस जानने में जुटी है कि जूली का वीजा लगा था या नहीं लगा था। पुलिस इस संबंध में सभी जरुरी दस्तावेजों को खंगाल रही है।

प्रमुख खबरें

Tech कंपनी में बड़ा फेरबदल: Layoffs के बाद Hillary Maxson बनीं नई CFO, AI पर होगा बड़ा निवेश

Aviation Sector से MSME तक को मिलेगी Oxygen, सरकार ला रही नई Loan Guarantee Scheme

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला