सेना की बहादुरी को खिलाड़ियों का सलाम, सहवाग बोले- सुधर जाओ वर्ना सुधार देंगे

By अंकित सिंह | Feb 26, 2019

भारतीय वायुसेना ने आज एयर स्ट्राइक जरिए पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में घुसकर आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के बंकरों पर बम गिराया। इस हमले में 200-300 आतंकियों के मारे जाने की खबर है। वायुसेना के इस पराक्रम को देश भर में वाहवाही मिल रही है। इस बीच खिलाड़ियों ने भी अपने सेना की बहादुरी को सलाम किया है।

मुल्तान के सुल्तान की उपाधी पा चुके भारत के विस्फोटक बल्लेबाज विरेंद्र सहवाग ने ट्वीट कर पाकिस्तान को चेतावनी दी है। सहवाग ने कहा है कि सुधर जाओ वर्ना सुधार देंगे। इसके अलावा सहवाग ने पाक पर तंज कसते हुए कहा कि हमारें लड़कों ने अच्छा खेला। 

सहवाग के साथी रहे भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज ने सेना को सलाम करते हुए जय हिन्द लिखा है। इसके अलावा आकाश चोपड़ा ने ट्वीट कर कहा है कि पुलवामा और उरी जैसे हमलों का इंतजार  किए बगैर आतंकवाद को जड़ से मिटाने की जरूरत है।  

प्रमुख खबरें

46 साल के दिग्गज Ronaldinho इटली के क्लब Ravenna में शामिल, Forli के खिलाफ होगा मैच

न्यायिक प्रणाली पर टिप्पणी कर बाहर निकले वकील पर Delhi High Court सख्त, आचरण को बताया निंदनीय

IWL के 10वें सत्र का आगाज शुक्रवार को, East Bengal और गोकुलम केरल के बीच कल्याणी में भिड़ंत

IPL में Delhi Capitals की कप्तानी छोड़ना चाहते हैं Axar Patel, Auction के बाद होगा फैसला