बैंक खाते जब्त करना कठोर कार्रवाई, तय प्रक्रिया का पालन किया जाना चाहिए: उच्च न्यायालय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 15, 2024

बंबई उच्च न्यायालय ने कहा है कि बैंक खातों की अंतरिम जब्ती एक ‘‘कठोर’’ कार्रवाई है और अधिकारियों को ऐसा आदेश जारी करते समय तय प्रक्रिया का पालन करना चाहिए।

विभाग ने सोने की तस्करी की जांच के सिलसिले में चोकसी अरविंद ज्वेलर्स, पल्लव गोल्ड और मैक्सिस बुलियन के परिसरों की तलाशी के बाद उनके खातों को अस्थायी रूप से कुर्क करने का निर्देश दिया था।

कंपनियों के वकील सुजय कांतवाला ने दलील दी कि सीमा शुल्क अधिनियम की धारा 110(5) के तहत आवश्यक है कि ऐसे आदेश लिखित रूप में पारित किए जाएं और कारण बताए जाएं।

याचिकाकर्ताओं ने यह भी दावा किया कि उन्हें कुर्की के बारे में सूचित नहीं किया गया था और विभाग ने इस संबंध में सीधे बैंकों को आदेश भेज दिए। उच्च न्यायालय ने माना कि कार्रवाई अवैध थी, क्योंकि सीमा शुल्क अधिनियम के तहत निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया था।

प्रमुख खबरें

पहले हंसे, फिर किया इशारा, कुछ इस तरह तुर्किए-पाकिस्तान-बांग्लादेश की जयशंक ने उड़ा दी नींद!

Amravati Hospital में आग की जांच के लिए 7 सदस्यीय कमेटी बनी, 8 दिन में देगी रिपोर्ट

Balochistan के मस्तुंग और चमन में 5 शव बरामद, Pakistan में Forced Disappearances पर गहराया संकट

Saudi-Turkey-Pakistan के मक्का समझौते पर Iran का बड़ा बयान, क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए रखे अपने प्रस्ताव