CM शिवराज को राखी बांधने पहुंची चयनित महिला शिक्षक

By सुयश भट्ट | Aug 18, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश की चयनित महिला शिक्षक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को राखी बांधने बुधवार को भोपाल पहुंची। वे सब हाथों में राखी की थाल और बैनर पोस्टर लेकर सभी बीजेपी कार्यालय पहुंची। जिसके चलते बीजेपी दफ्तर के बाहर भारी बैरीकेडिंग की गई है और पुलिस बल को तैनात किया गया है।

दरअसल चयनित महिला शिक्षिकाएं नियुक्ति की मांग को लेकर आज राजधानी भोपाल पहुंची हैं। सभी ने अपने हाथों में थाली ले रखी है जिसमें रोली, राखी, दिया इत्यादि सामान मौजूद है। वहीं चयनित महिला शिक्षकों ने मुख्यमंत्री से राखी के तोहफे के बदले उन्हें नियुक्ति देने की मांग की है। उनकी मांग है कि मेडिकल ऑफिसर्स के तर्ज पर उन्हें भी नियुक्ति दी जाए।

इसे भी पढ़ें:उपचुनावों से पहले प्रदेश में गाय बनी राजनैतिक मुद्दा, कांग्रेस बीजेपी हुई आमने सामने 

आपको बता दें कि बीजेपी कार्यालय के चारों ओर भारी बैरिकेडिंग की गई है और बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को राखी बांधने पहुंची चयनित महिला शिक्षिकाओं को बीजेपी दफ्तर के बाहर तैनात पुलिस बल ने रोक दिया। जिसके बाद वे हाथों में राखी की थाल सजाए सड़क पर ही बैठ गई।

प्रमुख खबरें

West Asia Tension और US Fed के फैसले तय करेंगे Share Market की चाल, Crude Oil की कीमतों पर टिकी सबकी नजर

Samsung और SK Hynix का US Tech कंपनियों के साथ $950 Billion का मेगा एग्रीमेंट, AI Revolution को मिलेगी नई गति

मजबूत आवास मांग से महिंद्रा लाइफस्पेस की बिक्री बुकिंग दोगुनी से अधिक होकर 925 करोड़ रुपये पहुंची

राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप: खिताब की मजबूत दावेदार के रूप में उतरेगी भारतीय पुरुष टीम