वेस्टइंडीज दौरे के लिये चयन शुक्रवार को, धोनी पर संशय बरकरार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 18, 2019

मुंबई। अगले महीने होने वाले वेस्टइंडीज दौरे के लिये एमएसके प्रसाद की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय चयन समिति शुक्रवार को भारतीय क्रिकेट टीम का चयन करेगी तो नजरें विराट कोहली की उपलब्धता और महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य पर टिकी होंगी। अड़तीस बरस के धोनी अब बल्ले से ‘मैच फिनिशर’ की भूमिका नहीं निभा पा रहे हैं । उन्होंने अभी तक अपने संन्यास के बारे में कुछ नहीं कहा है लेकिन इसको लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। भारत को तीन अगस्त से शुरू हो रहे वेस्टइंडीज दौरे पर टी20, वनडे और दो टेस्ट खेलने हैं। अगले साल आस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप को ध्यान में रखकर चयनकर्ता युवा ऋषभ पंत को मौका दे सकते हैं जिन्हें धोनी का वारिस माना जा रहा है। धोनी को पिछले साल अक्तूबर में वेस्टइंडीज और आस्ट्रेलिया में टी20 श्रृंखला के लिये नहीं चुना गया था। ऐसी पूरी संभावना है कि वह इस बार भी बाहर रहें। पंत को विश्व कप में चोटिल शिखर धवन की जगह बुलाया गया था जिसमें भारत सेमीफाइनल में बाहर हो गया।

इसे भी पढ़ें: मुख्य कोच के चुनाव में नहीं होगी कप्तान कोहली की भूमिका: रिपोर्ट

पांडे ने वेस्टइंडीज ए के खिलाफ भारत ए के लिये 100 रन बनाये थे। अंबाती रायुडू के रिटायर होने और विजय शंकर के नाकाम रहने से उनके लिये दरवाजे खुल सकते हैं। चयनकर्ता युवा शुभमान गिल और पृथ्वी साव के नाम पर भी विचार कर सकते हैं हालांकि साव कूल्हे की चोट से जूझ रहे हैं। दिनेश कार्तिक और केदार जाधव के नाम पर विचार की संभावना नहीं है जो विश्व कप में नाकाम रहे। केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल का चयन तय है। नये चेहरों में राहुल चाहर और नवदीप सैनी के अलावा खलील अहमद, दीपक चाहर और आवेश खान पर भी विचार किया जा सकता है। टी20 मैच तीन से छह अगस्त तक खेले जायेंगे जबकि वनडे आठ से 14 अगस्त और टेस्ट 22 अगस्त से तीन सितंबर तक खेले जाने हैं।

प्रमुख खबरें

सभी फैसले रद्द कर दें...CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, कर दी गई ये बड़ी मांग

China Panda Diplomacy: अमेरिका को 2 पांडा गिफ्ट करेंगे जिनपिंग, दोनों बनेंगे दोस्ती के दूत, प्यारा सा दिखने वाला जानवर पिघलाएगा रिश्तों में जमी बर्फ

ट्रंप ने दिखा दी बाइडेन की ऐसी कौन सी तस्वीर, ठहाके लगाने लगे जिनपिंग, देखें Video

Prabhasakshi NewsRoom: Suvendu Adhikari सरकार को लगा बड़ा झटका, राष्ट्रपति ने Anti-Goonda Bill को नहीं दी मंजूरी