Lil Dicky की शादी में रेड गाउन में छाईं Selena Gomez, बेनी ब्लैंको के संग किस वाला मोमेंट बना चर्चा

By एकता | Aug 11, 2025

अभिनेत्री और गायिका सेलेना गोमेज ने अपने बॉयफ्रेंड बेनी ब्लैंको के साथ एक शादी समारोह में बिताए यादगार पल अपने फैंस के साथ साझा किए। सेलेना ने रविवार को इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें वह और बेनी एक-दूसरे के प्यार में डूबे नजर आ रहे थे।

सेलेना ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'कल रात की शादी के बारे में।' इस पोस्ट पर उनके दोस्तों और प्रशंसकों ने जमकर प्यार बरसाया। अभिनेत्री जॉय किंग और मॉडल क्रिसी टेगेन ने तस्वीरों को लाइक किया, जबकि शेफ रेचल रे ने कमेंट किया, 'हमेशा की तरह शानदार लग रही हो।'

इसे भी पढ़ें: Tom Holland ने स्पाइडर-मैन सूट में किया फैंस को दीवाना, Brand New Day की शूटिंग शुरू

गायक एसजेडए ने एक मजेदार कमेंट में बताया कि वह शुरू में यह सोचकर घबरा गई थीं कि कहीं सेलेना अपनी शादी की तस्वीरें तो नहीं शेयर कर रहीं। रेचल रे ने भी उनके इस डर से सहमति जताई।

यह शादी रैपर-अभिनेता लिल डिकी (डेविड बर्ड) और क्रिस्टिन बटालुको की थी, जो 9 अगस्त को हुई थी। सेलेना की तस्वीरों में नवविवाहित जोडा डांस फ्लोर पर मस्ती करता और दोस्तों के साथ पोज देता भी नजर आया। बेनी ने अपने करीबी दोस्त लिल डिकी की तस्वीरें भी खींचीं। बता दें, बेनी और लिल डिकी की दोस्ती काफी पुरानी है। दोनों ने कई प्रोजेक्ट्स पर साथ काम किया है, जिनमें उनके शो 'मैटी एंड बेनी ईट आउट अमेरिका' और 'डेव' शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Nepal Floods में 130 से ज्यादा भारतीय लापता, फंसे लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन जारी

Allahabad High Court ने RTE Act के तहत 5 साल के स्कूलवार दाखिलों की रिपोर्ट मांगी

Nepal Flood के खतरे से Bihar और UP में High Alert, राहत दल तैनात किए गए

R Praggnanandhaa को Grand Chess Tour में मिली हार, Caruana ने बनाई 6 अंक की बढ़त