आजाद, शर्मा ने कांग्रेस में संगठनात्मक चुनाव के कार्यक्रम का स्वागत किया, सोनिया की सराहना की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 17, 2021

नयी दिल्ली| कांग्रेस के ‘जी 23’ समूह के प्रमुख सदस्य गुलाम नबी आजाद और आनंद शर्मा ने सीडब्ल्यूसी की बैठक के बाद घोषित संगठनात्मक चुनाव के कार्यक्रम का स्वागत किया और सोनिया गांधी के नेतृत्व की सराहना की।

इसे भी पढ़ें: मोदी सरकार में अर्थिक अनिश्चितता की स्थिति: सीडब्ल्यूसी

कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि पार्टी महासचिव रणदीप सुरजेवाला ‘जी 23’ के नेताओं पर हमला करने में सबसे आगे रहे। सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि पार्टी नेतृत्व पर हमले का मकसद कांग्रेस को कमजोर करना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मजबूत करना है।

सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने कहा कि इन नेताओं को पर्दे के पीछे बात करने की बजाय नेतृत्व के समक्ष अपनी चिंताएं प्रकट करनी चाहिए। सूत्रों के अनुसार, आजाद ने सोनिया गांधी के नेतृत्व की सराहना की और कहा कि हर स्तर पर चुनाव की घोषणा स्वागत योग्य कदम है।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस ने अजय मिश्रा की बर्खास्तगी नहीं होने पर प्रधानमंत्री पर निशाना साधा

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट