NCP नेता डीपी त्रिपाठी का लंबी बीमारी के बाद निधन, शरद पवार के बेहद करीबी थे

By अनुराग गुप्ता | Jan 02, 2020

नयी दिल्ली। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद डीपी त्रिपाठी का लंबी बीमारी के बाद गुरुवार को 67 साल की उम्र में निधन हो गया। एनसीपी नेता ने दिल्ली के अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली। डीपी त्रिपाठी पार्टी प्रमुख शरद पवार के बेहद करीबी लोगों में से एक थे और पार्टी महासचिव पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

इसे भी पढ़ें: प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता अलाजांगी विश्वनाथ स्वामी का निधन

डीपी त्रिपाठी का पूरा नाम देवी प्रसाद त्रिपाठी है। 1968 में राजनीति में कदम रखने वाले त्रिपाठी का पिछले साल ही राज्यसभा से कार्यकाल समाप्त हुआ था। शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। सुप्रिया ने ट्वीट पर लिखा कि डीपी त्रिपाठी पार्टी के महासचिव थे, और हम सभी के मार्गदर्शक और संरक्षक थे। हम उनके परामर्श और मार्गदर्शन को याद करेंगे, जो उन्होंने उस वक्त दिया था जब एनसीपी की स्थापना हुई थी।

प्रमुख खबरें

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान तो भूलकर भी न जाएं ये जगह, धूप और पसीने से खराब हो जाएगी हालत

Pakistan : सुरक्षाबलों ने तहरीक-ए-तालिबान के दो आतंकवादियों को मार गिराया

मतदान प्रतिशत बढ़ने पर Mamata ने जताई चिंता, EVM की प्रामाणिकता पर सवाल उठाए

Odisha के मुख्यमंत्री पटनायक ने चुनावी हलफनामे में 71 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की