उथल-पुथल भरे कारोबार में सेंसेक्स अंक मजबूत, निफ्टी में भी आई तेजी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 07, 2019

मुंबई। मिश्रित घरेलू एवं वैश्विक संकेतों के कारण उथल-पुथल भरे कारोबार में शुक्रवार को सेंसेक्स 86 अंक मजबूत होकर बंद हुआ। बीएसई का 30 शेयरों वाले संवेदी सूचकांक सेंसेक्स में कारोबार के दौरान 400 अंक केदायरे में घट बढ़ रही। इस दौरान यह ऊपर में 39,703.10 और नीचे में 39,279.47 अंक तक गया। सेंसेक्स अंत में 86.18 अंक यानी 0.22 प्रतिशत की तेजी के साथ 39,615.90 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी 26.90 अंक यानी 0.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,870.65 अंक पर बंद हुआ।

सप्ताह के दौरान सेंसेक्स में कुल मिला कर 98.30 अंक तथा निफ्टी में 52.15 अंक की गिरावट दर्ज की गयी। सेंसेक्स की कंपनियों में इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और वेदांता के शेयर 1.90 प्रतिशत तक मजबूत हो गये। इनके अलावा येस बैंक, पावरग्रिड, सन फार्मा, कोल इंडिया, बजाज ऑटो, ओएनजीसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 2.37 प्रतिशत तक की गिरावट रही।

इसे भी पढ़ें: नीतिगत दरों में कटौती की उम्मीद में सेंसेक्स, निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर

इस बीच रुपया 20 पैसे गिरकर 69.48 रुपये प्रति डॉलर पर चल रहा था। एशियाई बाजारों में मिश्रित रुख देखने को मिला। यूरोपीय बाजारों ने तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत की। ब्रेंट क्रूड का वायदा 1.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 62.41 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा है।

प्रमुख खबरें

Pravesh Verma के थप्पड़ मारने पर BJP ने जताया खेद, आप विधायक पर लगाया उकसाने का आरोप

Election Commission के खिलाफ शिवाजी पार्क में कॉजपा के प्रदर्शन पर Mumbai Police की रोक

Asian Games में पदक जीतने वाले भारतीय एथलीटों को PM Narendra Modi ने सराहा

UP Budget: सीएम Yogi Adityanath ने दो माह में 70 फीसदी वित्तीय स्वीकृतियां देने का दिया निर्देश