शुरूआती गिरावट के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी, 37,606.58 अंक पर हुआ बंद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 31, 2018

मुंबई। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज शुरूआती गिरावट से उबर कर अंत में 112.18 अंक की बढ़त के साथ 37,606.58 के साथ नई ऊंचाई पर बंद हुआ। रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचयूएल, इन्फोसिस और हीरो मोटो कार्प में बाद में की गयी लिवाली से बाजार में तेजी आयी। यह लगातार सातवां कारोबारी सत्र है जब सेंसेक्स में तेजी आयी है। नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 36.95 अंक या 0.33 प्रतिशत की तेजी के साथ 11,356.50 अंक पर बंद हुआ।

यह लगातार चौथा कारोबारी सत्र है जब 50 शेयरों पर आधारित निफ्टी में तेजी आयी। कारोबारियों के अनुसार रुपये की विनिमय दर में सुधार, घरेलू संस्थागत निवेशकों की लिवाली तथा प्रमुख कंपनियों के उत्साहजनक वित्तीय परिणाम से शेयर बाजारों में तेजी आयी। रिजर्व बैंक की कल पेश होने वाली मौद्रिक नीति से पहले निवेशक सतर्क नजर आये।

लाभ में रहने वाले प्रमुख शेयरों में रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे आगे रही। कंपनी का शेयर 3.14 प्रतिशत मजबूत होकर रिकार्ड 1,185.85 पर बंद हुआ। आज की बढ़त के साथ बाजार पूंजीकरण के लिहाज से टीसीएस को पीछे छोड़ते हुए आरआईएल देश की सबसे मूल्यवान कंपनी बन गयी है। हीरो मोटो कार्प में 2.77 प्रतिशत तथा एचयूएल में 2.52 प्रतिशत की मजबूती आयी।

 

प्रमुख खबरें

लोकसभा चुनाव: बृजभूषण सिंह का कटेगा टिकट! बेटे को मिल सकता है कैसरगंज सीट से चुनाव लड़ने का मौका

Breaking News: दिल्ली महिला आयोग के 223 कर्मचारियों को उपराज्यपाल ने हटाया

Devendra Fadnavis ने एमवीए शासन के ‘घोटालों’ की सूची उजागर करने का वादा किया

Biden Administration कर रहा है अमेरिकी नागरिकों के फलस्तीन में रहने वाले परिजनों की मदद पर विचार