सेंसेक्स और निफ्टी नए उच्चस्तर को छूने के बाद फिसले, लाभ में बंद हुए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 16, 2020

मुंबई। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स बृहस्पतिवार को पहली बार 42,000 के ऊपर गया। बाद में सेंसेक्स फिसल कर इससे नीचे लेकिन हल्के लाभ में बंद हुआ। अमेरिका-चीन के बीच पहले चरण के व्यापार करार पर हस्ताक्षर के बीच बाजार की शुरुआत मजबूत हुई। सेंसेक्स पिछले बंद से 120 अंक सुधर कर पहली बार 42,000 के ऊपर चला गया लेकिन अंत में 60 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी अपने सर्वकालिक उच्चस्तर को छूने के बाद मामूली लाभ के साथ बंद हुआ। कारोबारियों ने कहा कि अमेरिका-चीन करार के बीच नए उच्चस्तर को छूने के बाद बाजार बैंकों की ऊंची गैर निष्पादित आस्तियों (एनपीए) और खुदरा मुद्रास्फीति में बढ़ोतरी से दबाव में आ गया। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 42,000 अंक के स्तर को पार कर 42,059.45 अंक के अपने नए सर्वकालिक उच्चस्तर तक गया। कुछ समय के लिए यह नकारात्मक दायरे में भी आया। अंत में सेंसेक्स 59.83 अंक या 0.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 41,932.56 अंक पर बंद हुआ।

इसे भी पढ़ें: पहली बार 42 हजार अंक के पार हुआ सेंसेक्स, रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा निफ्टी

अमेरिका और चीन के बीच बुधवार को पहले चरण के व्यापार करार पर हस्ताक्षर के बाद वैश्विक निवेशकों ने राहत की सांस ली है। हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहे। वहीं चीन का शंघाई बाजार नीचे आया। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार लाभ में थे। ब्रेंट कच्चा तेल 0.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ 64.33 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में दिन में कारोबार के दौरान रुपया 11 पैसे के नुकसान से 70.93 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। 

प्रमुख खबरें

Noida International Airport का नाम Narendra Modi के नाम पर रखने को UP Cabinet की मंजूरी

IAF प्रमुख AP Singh बोले, युद्ध के बदलते तौर-तरीकों को भांपने वाले ही हासिल करते हैं जीत

BJP सिर्फ़ आर्थिक आतंकवाद फैलाती है, Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge का वार

World Mental Health Day पर Screen Time घटाएं, दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आदतें