बैंक शेयरों में भारी गिरावट से सेंसेक्स 155 अंक टूटा, निफ्टी 11,500 अंक से नीचे आया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 30, 2019

मुंबई। वित्तीय क्षेत्र से नकारात्मक खबरों के बीच सोमवार को बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 155 अंक टूटकर 38,667.33 अंक पर आ गया। निवेशकों द्वारा बैंकिंग और वित्तीय कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से बाजार नीचे आया है। निफ्टी भी 38 अंक टूटकर 11,500 अंक के स्तर से नीचे बंद हुआ।  बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में मामूली बढ़त के साथ खुला। लेकिन जल्द यह बिकवाली दबाव में आ गया। कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स 472 अंक तक नीचे आया। अंत में यह 155.24 अंक या 0.40 प्रतिशत की गिरावट के साथ 38,667.33 अंक पर बंद हुआ। दिन में इसमें 38,873.12 से 38,401.09 अंक के बीच उतार चढ़ाव रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 37.95 अंक या 0.33 प्रतिशत के नुकसान से 11,474.45 अंक पर बंद हुआ।  कारोबारियों ने कहा कि वित्तीय सेवा क्षेत्र में कामकाज के संचालन और संरचनात्मक मुद्दों की वजह से बाजार की धारणा बुरी तरह प्रभावित हुई। 

इसे भी पढ़ें: प्याज निर्यात पर रोक के बाद सरकार ने थोक और खुदरा व्यापारियों के लिए तय की स्टॉक सीमा

मासिक आधार पर सितंबर में सेंसेक्स 1,334 अंक या 3.57 प्रतिशत चढ़ा है। वहीं निफ्टी मासिक आधार पर 4.16 प्रतिशत या 459.65 अंक लाभ में रहा है।  एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक रोहित सिंगरे ने कहा, ‘‘बैंक, एनबीएफसी और धातु कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली से सोमवार को बाजार नीचे आ गए। इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस में बिकवाली से भी बाजार की धारणा प्रभावित हुई।’’  बीएसई स्मॉलकैप में 1.17 प्रतिशत की गिरावट आई। मिडकैप 1.12 प्रतिशत और लार्जकैप 0.42 प्रतिशत नीचे आया।  विश्लेषकों ने कहा कि सरकार ने हाल में सुस्त पड़ती अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के लिए कुछ कदम उठाए हैं लेकिन बाजार में इसके बाद भी उत्साह नहीं है। निवेशकों की रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा पर है। वैश्विक स्तर पर निवेशकों की निगाह अमेरिका-चीन व्यापार विवाद पर है। इसके चलते एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुख रहा।  अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में कारोबार के दौरान रुपये 17 पैसे के नुकसान से 70.75 प्रति डॉलर पर चल रहा था।  वैश्विक बाजार में मानक ब्रेंट कच्चा तेल का वायदा भाव 1.03 प्रतिशत के नुकसान से 60.41 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था। 

प्रमुख खबरें

महंगाई का डबल झटका: April Inflation Rate साल के शिखर पर, RBI ने भी दी बड़ी Warning

WPL 2025 की Star Shabnim Ismail की वापसी, T20 World Cup में South Africa के लिए फिर गरजेंगी

क्रिकेट में Rahul Dravid की नई पारी, European T20 League की Dublin फ्रेंचाइजी के बने मालिक

El Clásico का हाई ड्रामा, Barcelona स्टार Gavi और Vinicius के बीच हाथापाई की नौबत